पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार नीले कार्डों को असली हकदारों तक पहुंचाने में फेल: ब्रह्म

सरकार नीले कार्डों को असली हकदारों तक पहुंचाने में फेल: ब्रह्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। पंजाब सरकार नीले कार्ड जो हर गरीब परिवार का हक है, को देने में फेल साबित हुई है। अब यह हक सिर्फ अच्छे खाने पीने वाले परिवारों को ही दिया जा रहा है। दैनिक भास्कर के नीले कार्डों के फर्जीवाड़े का खुलासा करने के बाद पटियाला टू से कांग्रेसी विधायक ब्रह्म महिंदरा ने बुधवार को कहा कि असली गरीब परिवार तो सिर्फ नीले कार्ड बनाने के लिए फार्म ही जमा करवाते रहे। 300 रु दिहाड़ी कमाने वाला गरीब परिवार जो आदमी पेट भर कर खाना नहीं खा सकता है, वो नागरिक अपनी 300 रु दिहाड़ी छोड़कर नीले कार्ड बनाने के लिए दौड़-धूप करता है।
जब उसका कार्ड नहीं बनता है तो उस पर क्या बीतती है। उन्होंने फर्जी नीले कार्डों के भी जांच करवाने की मांग करते हुए कहा कि दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

पटियाला में विधायक मोहिंदरा के साथ अमरनाथ पौनी झिल, मंजीत चित्रकार, पूर्व सरपंच संत सिंह, साधू सिंह शर्मा, सुरेश कुमार बहादुर खान।