- Hindi News
- लीला भवन इलाके में 6 राउंड की फायरिंग, दो गिरफ्तार
लीला भवन इलाके में 6 राउंड की फायरिंग, दो गिरफ्तार
पटियाला। लीलाभवन इलाके में मंगलवार देर रात नशे में फायरिंग करने वाले दो अमीरजादों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपक गोयल पुत्र चमन लाल गोयल निवासी फैक्ट्री एरिया जसदीप गौतम पुत्र प्रदीप गौतम निवासी दशमेश नगर के खिलाफ सिविल लाइन थाना में केस दर्ज किया है। घटना मंगलवार रात दस बजे की है। दोनों से दो रिवाल्वर जब्त किए हैं। रिवाल्वर आरोपियों के नाम से हैं। आरोपी दीपक शैलर मालिक है जबकि जसदीप गौतम पढ़ाई पूरी करने के बाद इन दिनों फ्री है। जांच अधिकारी एएसआई गुरमेज सिंह ने कहा कि दोनों डिजायर से लीला भवन इलाके में अंधाधुंध फायरिंग कर रहे थे। भीड़ वाले इलाके में छह राउंड सीधे फायर किए थे।
एएसआई ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लीला भवन से 22 नंबर ओवरब्रिज जाने वाले इलाके में पीबी-11-बीके-8300 गाड़ी से अंधाधुंध गोलियां चलाई जा रही हैं। आरोपियों को पकड़ लिया, जो नशे में थे। दोनों के पास लाइसेंसी रिवाल्वर थी। आरोपियों को रिमांड पर लेकर जानकारी हासिल करेंगे।