- Hindi News
- 903 अवैध शराब की पेटियों समेत दो गिरफ्तार, एक फरार
903 अवैध शराब की पेटियों समेत दो गिरफ्तार, एक फरार
सनौर। थानासनौर इंचार्ज दलजीत सिंह ग्रेवाल की अगुवाई में मंगलवार को पुलिस टीम ने एक ट्रक से 903 अवैध शराब की पेटियां जब्त की हैं। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी रुरल हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि सनौर पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब से भरा एक ट्रक जा रहा है। पुलिस ने सनौर-पटियाला रोड पर संत हजारा सिंह नगर के पास नाका लगाकर ट्रक को तलाशी के लिए रोका। ट्रक से 903 अवैध शराब की पेटियां मिलीं। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि यह शराब कहां और कैसे बेची जानी थी। विर्क ने बताया कि मेन आरोपी केशव सिंगला उर्फ मोनू फरार है। पुलिस ने कथित आरोपी केशव सिंगला निवासी लाहौरी गेट, गुरप्रीत सिंह निवासी समाना सतनाम सिंह निवासी अलीपुर अराइयां के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीएसपी विर्क ने बताया कि फरार आरोपी केशव सिंगला के खिलाफ थाना सदर में भी सीआईए स्टाफ ने पहले केस दर्ज कराया था। इस मामले में उसकी फैक्ट्री के गेट पर गाड़ी से तीस पेटियां बरामद कर ड्राइवर को गिरफ्तार किया था। थाना सदर के इस मामले में उसने जमानत ली थी।
ट्रक समेत पकड़े गए दो आरोपी।
डीएसपी रुरल हरविंदर सिंह ने बताया कि मेन आरोपी केशव उर्फ मोनू फरार