लोकल अकालियां दा एक्का, ते चहल नूं टिकट
सीनियरअकाली लीडरों की अपने चहेते को पार्टी टिकट दिलाने की खींचतान के बीच अकाली दल ने हॉट सीट बन चुके पटियाला नगर निगम के वॉर्ड 46 के बाय इलेक्शन के लिए अपना कैंडीडेट हरबख्श सिंह चहल को बनाया है। इसके साथ ही पार्टी ने मंगलवार को वॉर्ड 8 के लिए दिवंगत अकाली कौंसलर रछपाल सिंह के बेटे सुरजीत सिंह राजू को टिकट दिया।
हरबख्श सिंह चहल विधानसभा सीट राजासांसी (अमृतसर) से एमएलए रह चुके अकाली नेता वीर सिंह लोपोके के दामाद हैं। बहरहाल चहल को टिकट दिलाने में लोकल अकाली लीडरों की एकजुटता ने अहम भूमिका निभाई।
लोकलअकाली तिकड़ी का समझौता भारी पड़ा चंदूमाजरा के करीबी पर : वॉर्ड46 से कैंडीडेट तय करने में अकाली दल के लोकल सीनियर लीडरों में काफी खींचतान वाला माहौल रहा। अकाली सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा के करीबी माने जाते जसविंदरपाल सिंह चड्ढा ने इस वॉर्ड से पार्टी टिकट के लिए दावा जता रखा था। अगर चड्ढा को टिकट मिल जाता तो इस वॉर्ड पर एक बार फिर चंदूमाजरा ग्रुप हावी हो जाता। वॉर्ड के साथ-साथ सिटी में चंदूमाजरा के असर को बढ़ने से रोकने के लिए एक पूर्व मंत्री समेत तीन लोकल सीनियर अकाली लीडरों ने समझौते के तहत आपस में हाथ मिलाया और टिकट के लिए हरबख्श चहल के नाम की पैरवी कर दी।
लोकल अकाली लीडरों की यही एकता चड्ढा की दावेदारी पर भारी पड़ी और टिकट हरबख्श सिंह चहल को मिल गया। साल 2007 के निगम चुनाव में वॉर्ड 46 से चड्ढा की धर्मप|ी जसविंदर कौर चड्ढा और साल 2012 में यहां से सुरजीत सिंह कोहली कैंप के प्रभजीत सिंह डिक्सी को अकाली दल का टिकट मिला था। चहल को कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा का भी करीबी माना जाता है।
सुरजीत सिंह राजू
हरबख्श चहल
पार्टी हाईकमान ने जिसे कैंडीडेट बनाया, वही मंजूर: बजाज
उधरपटियाला शहरी अकाली जत्थे के जत्थेदार इंदरमोहन सिंह बजाज ने बताया कि वॉर्ड 8 से टिकट के लिए जहां सिर्फ सुरजीत सिंह राजू ने ही दावा किया था, वहीं वॉर्ड 46 में दावेदार ज्यादा थे। उन्होंने बताया कि ऐसे में पार्टी टिकट के लिए कैंडीडेट्स के नामों का एक पैनल हाईकमान को भेजा था। इस पैनल में चहल, चड्ढा, कुलवंत सिंह बाजवा और मीनाक्षी थापर के नाम शामिल थे। अब हाईकमान ने चहल को टिकट दी है तो इस चुनाव में सभी अकाली लीडर वर्कर चहल की जीत के लिए ही काम करेंगे।