- Hindi News
- सास से झगड़े पर नशे की हालत में पति ने डांटा, खुदकुशी की
सास से झगड़े पर नशे की हालत में पति ने डांटा, खुदकुशी की
साससे झगड़े पर पति ने नशे में डांट दिया। जिसे प|ी सहन नहीं कर सकी और फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान मीनाक्षी (उम्र करीब 26 साल) प|ी वरिंदर कुमार निवासी अर्बन एस्टेट फेस दो ईडब्ल्यूएस मकान के रूप में हुई है। पुलिस को शुरुआती जांच में मीनाक्षी की मौत का यही कारण पता चला है। अगली कार्रवाई मीनाक्षी के घरवालों के बयान पर होगी। उसका पोस्टमार्टम बुधवार को होगा। मीनाक्षी के घरवाले यूपी के जिला बाराबांकी के रामनगर के हैं। घटना के बारे में पुलिस को मंगलवार को पता चला। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लाश कब्जे में ले ली, क्योंकि तब तक उसे फंदे से उतार चुके थे।
यहथा मामला : जांचअधिकारी एएसआई हरमिंदर सिंह ने कहा कि मीनाक्षी की शादी तीन साल पहले हुई थी। उनके कोई बच्चा नहीं थी। मीनाक्षी का पति वुमेन काॅलेज के किसी लेक्चरर के यहां ड्राइवर है। सोमवार रात मीनाक्षी की सास से किसी बात को लेकर बहस हुई। नशे में बैठै उसके पति ने उसे डांट दिया। इससे गुस्साई मीनाक्षी अपने कमरे में अलग से जाकर सो गई। अगले दिन सुबह घरवालों ने उसे फंदे से लटका पाया। पुलिस को किसी बाहर वाले से जनकारी मिली। असली कारण पूरी जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा।
मृतका की लाश के पास खड़े लोग