पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैमिली ने जुटाए कत्ल के सबूत

फैमिली ने जुटाए कत्ल के सबूत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भादसोंरोड स्थित अमर बाग काॅलोनी के लापता जगपाल सिंह की लाश एक हफ्ते बाद मंगलवार अल सुबह साढ़े चार बजे खनौरी नहर से मिली। लेकिन उसकी गुमशुदगी की शिकायत के बाद भी जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो उसके घरवाले खुद ही तलाश में जुट गए। उन्होंने कई ऐसे सुराग जुटाए, जिससे जगपाल के कत्ल की थ्यूरी सामने आई। लाश मिलने के बाद मंगलवार को पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद आरोपी अमन शर्मा निवासी खालसा काॅलोनी, सिमरन निवासी मालवा काॅलोनी बेअंत कौर के खिलाफ कत्ल का मुकदमा नंबर 33 दर्ज कर लिया है। जगतार सिंह के 21 साल के बेटे जगपाल सिंह को, दो फरवरी की शाम उसके दोस्त अपने साथ ले गए थे। जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा था। उसके बाद से ही उसका परिवार तलाश कर रहा था। थाना त्रिपड़ी में गुमशुदगी की शिकायत भी दी थी।

यहहै पूरी कहानी : जगतारसिंह के दो बच्चे बड़ी बेटी छोटा बेटा जगपाल सिंह था। जगपाल सिंह की मां गुरमीत कौर ने रोते हुए कहा कि उनके घर का इकलौता चिराग आरोपियों ने बुझा दिया। उसका बेटा मिस्त्री का काम करता था और 2 फरवरी की शाम को बेटे के दोनों आरोपी दोस्त अपने साथ मोटरसाइकल पर ले गए थे। देर शाम तक वह वापिस नहीं लौटा तो फोन पर संपर्क करने युवक टालमटोल करने लगा। गुरमीत कौर ने बताया कि उसने आरोपी युवकों अगले दिन रास्ते में रोक कर पुलिस कंप्लेंट करने की बात कही तो युवकों ने कहा कि वह भाखड़ा नहर में जाकर अपने बेटे को तलाशे क्योंकि वह कह रहा था कि नहर किनारे अकेले बैठना है। जिसके बाद दोनों युवक मौके से खिसक गए और दोबारा हाथ नहीं लगे। इस बारे में अगले दिन मंगलवार को पुलिस को शिकायत की थी।

जगपाल सिंह की लाश का पोस्टमार्टम डाॅ. डीएस भुल्लर, डाॅ. दीदार सिंह वालिया डाॅ. अमित सिंगला ने किया। डाॅ. भुल्लर ने कहा कि मृतक के रिश्तेदार चोट के जिस निशान को चाकू का बता रहे थे, वह लाश निकालते समय इस्तेमाल की गई कुंडी से बना था। विसरा रिपोर्ट के बाद मौत के कारण बता पाएंगे, जरूरी सैंपल कलेक्ट कर लिए हैं।

जगपाल सिंह, जिसका मर्डर हुआ।

लड़की की शादी के बाद से बेटे के मर्डर का हुआ शक

गुरमीतकौर उसके रिश्तेदारों ने बताया कि बेटे की तलाश में जब वह इलाके में घूम तो पता चला कि एक लड़की के साथ उसने वक्त बिताया था। 2 फरवरी के दिन में वह 22 नंबर फाटक के पास एक शो रूम के पास कमरे में लड़की के साथ वक्त बिताया था। इससे पहले भी लड़की का फोन उसके बेटे के मोबाइल पर आता रहा है। लापता होने से पहले इस बारे में जानकारी नहीं थी। लड़की की शादी 8 फरवरी को हुई तो शक हुआ कि बेटे का कत्ल कर कहीं उसकी लाश भाखड़ा में तो नहीं फेंक दी। तभी से उसकी तलाश में खनौरी में भी रिश्तेदार बैठे थे।

थाने में बेहोश हुए पिता मां

मंगलवारसुबह से परिवार के सभी मेंबर अन्य रिश्तेदार थाना त्रिपड़ी के बाहर पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा रहे थे। जहां बेटे की मौत के गम जगतार सिंह बेहोश हो गए और मां गुरमीत कौर ने कहा कि 2 फरवरी को वह शिकायत देने आई थी। पुलिस ने कंप्लेंट दर्ज कर उन्हें वापस लौटा दिया था। पुलिस की लापरवाही पर लोगों ने रोष भी जाहिर किया। रिश्तेदारों का आरोप है कि जगपाल को कत्ल करने के बाद उसकी लाश नहर में फेंकी गई है।

केस दर्ज किया है: डीएसपी

^आरोपियोंके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रहे हैं। गुरदेवसिंह धालीवाल, डीएसपी