पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली में डेरा फैक्टर पूरी तरह फेल : गांधी

दिल्ली में डेरा फैक्टर पूरी तरह फेल : गांधी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीविधानसभा चुनाव में डेरे ने भारतीय जनता पार्टी को सपोर्ट करने की घोषणा की थी। वहां पर डेरा फैक्टर कोई काम नहीं आया और पार्टी बुरी तरह से हारी है। पंजाब में 2017 के दौरान होने वाले विधानसभा चुनावों में तो पार्टी डेरे की सपोर्ट लेगी और ना ही डेरे के पास जाएगी।

यह ऐलान सांसद डाॅ. धर्मवीर गांधी ने दिल्ली में “आप’ की सरकार बनने के बाद अपने कैंपस हाउस में प्रेस काॅन्फ्रेंस के दौरान कही। उन्होंने बताया कि दिल्ली में पार्टी को जीत मिलने से सबसे अधिक शक्ति पंजाब को मिली है, क्योंकि निकट भविष्य में सबसे पहले पंजाब में ही चुनाव होने हैं। इसलिए वह पार्टी अब बूथ गांव लेवल पर जाकर लोगों को जागरूक करने का काम शुरू करेगी।

डाॅ. गांधी ने बताया कि धूरी में होने जा रहे उपचुनाव में पार्टी अपना कैंडीडेट्स खड़ा करेगी। पटियाला में लोकल बॉडी चुनावों नगर कौैंसिल चुनावों में कैंडीडेट खड़ा करने का कारण उन्होंने दिल्ली चुनावों को बताया। कैंडीडेट खड़ा करने में समय लगता है, वह कई दिनों में दिल्ली में डेरा जमाए बैठे थे। यही कारण है कि वह कैंडीडेट्स नहीं तैयार कर पाए, हां कोई आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ता है तो वह लड़ सकता है।

दिल्ली में आप की जीत के बाद समर्थकों के साथ जश्न मनाते सांसद डॉ. गांधी।

सांसद का फ्यूचर प्लान

अकाली-भाजपाकांग्रेस तीनों पार्टियां ड्रग को खत्म करने के लिए रोष धरने बार्डर पर मुजाहरे कर रहे हैं, लेकिन उनकी पार्टी इसका जड़ से हल ढूंढेंगी। इसके लिए अलग-अलग यूनिवर्सिटी काॅलेजों से टेक्निकल एक्सपर्ट की टीम बनाईगी। जो नशा, एजुकेशन, हेल्थ, कल्चरल, किसानी संकट इंडस्ट्री संकट के बारे में अपनी अपनी राए देंगे। पंजाब में जो भी समस्याएं हैं, उन्हें दूर करने के लिए पहले तो देखा जाएगा कि वह कितने गंभीर मुद्दे हैं, और उनका हल कैसे ढूंढा जाए, पर काम किया जाएगा।

महारानी परनीत कौर के स्विस बैंकों की जांच हो

^विधायकपरनीत कौर का नाम दूसरी बार काला धन में आने पर डाॅ. गांधी ने कहा कि यह बड़ी मंदभागी बात है। केंद्र सरकार को मसले की गंभीरता से जांच करनी चाहिए। कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान जमकर लोगों का पैसा लूटा और विदेशी बैंकों में जमा करवाया। परनीत भले ही काले धन के मसले पर खुद का बचाव कर रही है, लेकिन दो बार उनका नाम हिट लिस्ट पर आने से यह स्पष्ट हो गया है कि परनीत कौर का काले धन से संबंध है।

पंजाब की समस्याओं के लिए बनाएंगे स्टेट लेवल की टेक्निकल एक्सपर्ट की टीम