पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैप्टन मेरे नाल कुश्ती लड़ लवे, पता चल जू कौन उम्रदराज एे : बादल

कैप्टन मेरे नाल कुश्ती लड़ लवे, पता चल जू कौन उम्रदराज एे : बादल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बादल की बढ़ती उम्र के साथ गिर रही पंजाब की तरक्की : कैप्टन

भास्कर न्यूज | गुरुवाली (अमृतसर)

सीएमपरकाश सिंह बादल ने कहा, कैप्टन मेरे नाल कुश्ती लड़ लवे, पता चल जू कौन उम्रदराज एे। बाकी इस तरह की छोटी बात करना उन्हें शोभा नहीं देता। उन्हें सीएम पार्टी और जनता ने बनाया हैं। कांग्रेस ताश के पत्तों की तरह बिखर चुकी है। वह वीरवार को गांव गुरुवाली में संगत दर्शन के बाद मीडिया से मुखातिब थे।

बादल ने कहा कि जरूरत पड़ी तो आर्थिक पैकेज मांगने वह फिर मोदी और वित्तमंत्री अरुण जेटली के पास जाएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में अकाली दल कितनी सीटों पर लड़ेगा, इसका फैसला अकाली-भाजपा की सीनियर लीडरशिप करेगी। उन्होंने कहा कि शहर में आईआईएम खोलने के लिए 200 एकड़ जगह तलाशी जा रही। तरनतारन में पिछले साल दलित महिला पर पुलिस अत्याचार की मूवी बनाने वाले जगजीत सिंह बारे उन्होंने कहा कि चंदूमाजरा को जगजीत की सारी मुश्किलों को हल करने के आदेश दे दिए हैं।

मनप्रीतख्याली पुलाव पका रहे : बादलने कहा, मनप्रीत बादल मध्यावधि चुनाव के ख्याली पुलाव पका रहे हैं। सरकार कार्यकाल पूरा करेगी और विधानसभा चुनाव 2017 में ही होंगे।

गांव गुरुवाली में बादल ने कहा, कांग्रेस ताश के पत्तों की तरह बिखर चुकी है।

पटियाला. लोकसभामें कांग्रेस के डिप्टी लीडर कै. अमरिंदर सिंह ने कहा, मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल के लिए अपना ओहदा छोड़ने का यह सही वक्त है। बादल ने लोगों के भरोसे को पूरी तरह तोड़ दिया है। दावा करते हैं, उन्हें पंजाब के लोगों ने पांचवीं बार चुना है लेकिन जिस मकसद के लिए भरोसा जताया था, उसमें वह फ्लॉप रहे हैं। पंजाब को मुश्किल हालात में पहुंचा दिया है। ऐसे में बादल को अपना पद छोड़ देना चाहिए ताकि पंजाब को बचाया जा सके। कैप्टन ने कहा, पंजाब की तरक्की का ग्राफ बादल की बढ़ रही आयु के साथ गिर रहा है और कमजोर हो रहा है। उनकी छोटी सोच के चलते पंजाब पहले ही दिवालिएपन के किनारे पहुंच चुका है, जिसका भविष्य बादल की बढ़ती आयु के साथ धुंधला हो रहा है। उन्होंने कहा, अच्छा है कि बादल को याद है कि पंजाब के लोगों ने उन्हें पांचवीं बार चुना है। ऐसे में बादल को पंजाब की जनता पर अहसान करते हुए सम्मानजनक तरीके से अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए ताकि पंजाब को बचाया जा सके।