- Hindi News
- 50 हजार लीटर मिल्क से तैयार होते हैं 7 प्रोड्क्टस
50 हजार लीटर मिल्क से तैयार होते हैं 7 प्रोड्क्टस
पटियाला। सरहिंदरोड पर स्थित वेरका मिल्क प्लांट में रोजाना 50 हजार लीटर दूध की प्रोसेसिंग होती है। इससे दूध से 7 प्रोड्क्टस तैयार किए जाते हैं। इनमें तीन तरह के फ्लेवर्ड मिल्क, पैक्ड दही, मीठी लस्सी सामान्य लस्सी 1 किलो पैकेट, पनीर 100 ग्राम 200 ग्राम पैकेट, पेड़े मुख्य हैं। प्लांट में प्रतिदिन सवा लाख लीटर दूध पहुंचता है, लेकिन दूध की खपत कम होने के चलते बचा हुआ 10 से 20 हजार लीटर दूध चंडीगढ़ जबकि 30 से 40 हजार लीटर दूध लुधियाना भेजा जाता है।