- Hindi News
- दिव्यांशी की किडनैपिंग की बात मान रही है पुलिस, जांच जारी
दिव्यांशी की किडनैपिंग की बात मान रही है पुलिस, जांच जारी
पटियाला | राजपुरारोड स्थित विकास कॉलोनी से बुधवार शाम को लापता दिव्यांशी का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। 3 साल की दिव्यांशी की तलाश में परिवार बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन धार्मिक स्थानों पर पोस्टर लगाने का काम कर रहा है। वहां बैठे भिखारियों के बीच बच्ची को तलाश रहा है। फैमिली मेंबर आसपास के इलाकों में पोस्टर लगाने अनाउंसमेंट का काम करा चुका है। अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस भी अब बच्ची के किडनैपिंग की बात मान रही है। पुलिस इस पहलू पर पड़ताल कर रही है, लेकिन अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। दिव्यांशी के परिवार से मिलने शनिवार को विधायक परनीत कौर घर पहुंची। मां किरना देवी को दिलासा दिया और कहा कि जल्द उसे तलाश कराया जाएगा। उन्होंने एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान से फोन पर बातचीत कर मामले की जानकारी ली। परनीत ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। यहां केके मल्होत्रा, राजिंदर वासन, हनी सेखों, जसविंदर जुल्का मौजूद रहे।
बच्ची की मां से बात करती परनीत कौर।