- Hindi News
- लाॅटरी डालने के नाम पर 90 लोगों से की करोड़ों रुपए की ठगी
लाॅटरी डालने के नाम पर 90 लोगों से की करोड़ों रुपए की ठगी
थाना कोतवालीके तहत आते तेलियां वाली गली नाभा गेट निवासी के परिवार पर करीब 90 लोगों को करोड़ों रुपए का चूना लगाने का आरोप लगाया है। जिसके बाद यह मामला दो नंबर डिवीजन चौकी की पुलिस के पास पहुंच गया। ठगी के शिकार लोगों ने एकजुट होकर पुलिस से शिकायत की और आरोपियों के खिलाफ चौकी बाहर नारेबाजी भी हुई।
ठगी के शिकार लखविंदर सिंह ने कहा कि वह अब एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान को लिखित रूप में सोमवार को शिकायत देंगे। यह परिवार पिछले कई महीनों से लगातार टालमटोल कर रहा था। अब इन लोगों ने पल्ला झाड़ लिया है। लखविंदर ने कहा कि आरोपी उसका परिवार इलाके में करीब तीस सालों से लाटरी कमेटी डालने का काम करता था, जिस वजह से लोगों को उनपर विश्वास बन गया। इस विश्वास के चलते लोगों ने लाखों रुपए की कमेटी डाल दी, जो करीब चार करोड़ रुपए हैं। इन पैसों को हासिल करने के वाले आरोपी मुकर गए हैं।
सुसाइडका बहाना भी बनाया:
लखविंदरअन्य लोगों ने कहा कि नवंबर महीने में कमेटी डालने वाले व्यक्ति ने भाखड़ा नहर के किनारे अपना स्कूटर छोड़ दिया था ताकि लोग समझें कि उसने सुसाइड कर लिया है। बाद में किसी ने बताया कि वह तो पैसों की ठगी मार कर फरार हो गया। जिसके बाद परिवार के लोगों ने कमेटी डालने वालों को चैक अन्य दस्तावेज दिए लेकिन बाद में कोई पैसा नहीं मिला तो इस बारे में भी पुलिस को बता दिया है। अब पुलिस से वह इंसाफ की उम्मीद लगाकर बैठे हैं ताकि उनका पैसा वापिस मिल सके।
चेक अन्य दस्तावेज दिखाते ठगी के शिकार लोग।