पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेयर ने दिया गोल मोल जवाब

मेयर ने दिया गोल-मोल जवाब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। सरकार के नियम केवल पब्लिक के लिए बनते हैं, जबकि जिम्मेदार उस पर अमल नहीं करते। आप कभी नगर निगम के मेयर, कमिश्नर और ज्वाइंट कमिश्नर की गाड़ियों पर गौर करें तो देखेंगे कि उनकी गाड़ियों पर अभी तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स नहीं लगी है। इस काम में निगम की लापरवाही नजर रही है। नगर निगम पर पहले से ही पब्लिक के काम करने के आरोप लगते रहे हैं। इतना ही नहीं वह अपने पर्सनल काम पर भी ध्यान नहीं देते। चौक पर लगी टूटी लाइट्स की रिपेयरिंग, जगह-जगह पर लगे अवैध पोस्टर होर्डिंग्स तक नहीं हटवाई, जिसके चलते हादसे होते रहते हैं।
मेयर ने दिया गोल-मोल जवाब : निगम की सरकारी गाड़ियों, खुद मेयर अफसरों की गाड़ी पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट्स लगे होने के सवाल पर मेयर अमरिंदर सिंह बजाज ने गोल-मोल जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए अप्लाई किया है। साथ ही बोले कि गाड़ियों पर नंबर प्लेट लगाने के लिए अप्लाई करने की जिम्मेदारी स्टाफ की है।