पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पति का कत्ल करने वाली महिला प्रेमी समेत 3 गिरफ्तार, 1 फरार

पति का कत्ल करने वाली महिला प्रेमी समेत 3 गिरफ्तार, 1 फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(लाश बरामदगी के लिए आरोपियों से निशानदेही करवाते मुलाजिम।)
पटियाला। अर्बन इस्टेटफेज-2 से 27 अक्टूबर को लापता धोबी प्रदीप कुमार का कत्ल पत्नी के आशिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर किया था। कत्ल की सािजश में आरोपी पत्नी कंचन कनौजिया ने प्रेमी मणी उसके साथी राकेश विक्की गिल शामिल थे। पुलिस ने आरोपी कंचन समेत तीनों को गिरफ्तार करने के बाद प्रदीप की लाश के पिंजर सोमवार को डंपिंग ग्राउंड की तरफ जाने वाले नए पुल के पार बड़ी नदी से बाद दोपहर जब्त की थी।
डेढ़ महीने बाद कत्ल का खुलासा प्रदीप कुमार के घरवालों के शक के बाद हुआ। पुलिस ने महिला शक्की लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। प्रदीप की पत्नी ने जुर्म कबूला था। जिसके बाद उसके आशिक की निशानदेही पर लाश जब्त की गई है। लाश बरामद कराने के लिए थाना अर्बन एस्टेट इंचार्ज डा. जगबीर सिंह पुलिस पार्टी ने गोताखोरों की मदद ली थी। जहां मंगलवार को प्रदीप की लाश का पोस्टमार्टम होगा। आरोपी बहाने से प्रदीप को अपने यहां लेकर आए थे।
उन्होंने कस्सी के डंडे से हमलाकर उसका कत्ल कर दिया। बाद में लाश को नदी में फेंक दिया और लौट आए। इन लोगों ने थाना अर्बन एस्टेट में उसके गुम होने की शिकायत दी। प्रदीप के पिता छोटे लाल गुरु नानक नगर की गली नंबर 15 में और खुद वह अर्बन एस्टेट फेज-दो में किराए पर दस साल से रहता था।

डीएसपी गुरदेव सिंह धालीवाल ने कहा कि लाश बरामद कर ली है और आरोपी पकड़ लिए हैं। कत्ल के बारे में पूरी जानकारी जुटाने के लिए पड़ताल चल रही है।


पुलिस को गुमराह करने की कहानी दोहराई : पटियाला
खुद को बचाने की खातिर पुलिस को गुमराह करने की कहानी सवा साल बाद एक बार फिर दोहराई गई है। 12 अक्टूबर 2013 की सुबह लूट की नीयत से पीयू स्टूडेंट मंदीप कौर पर हमला करने वाले ऑटो ड्राइवर घटना के बाद हमलावर की तलाश के बहाने पुलिस के पार्टी के साथ रहा। कई दिनों तक वह पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर खुलेआम घूमता रहा था। ठीक इसी तरह सवा साल बाद अर्बन एस्टेट निवासी धोबी प्रदीप कुमार के कातिल ने भी पुलिस को गुमराह किया।
प्रदीप के गुमशुदा होने की शिकायत के बाद कंचन का प्रेमी मणी परिवार पुलिस के साथ उसकी तलाश करने का नाटक करता रहा। पुलिस पर कार्रवाई करने के आरोप लगाते हुए प्रेशर भी बनाया, जब उसका कंचन के साथ घुलना-मिलना कुछ ही ज्यादा हुआ तो परिवार को शक हो गया।
डेढ़ महीने बाद खुलासा, आरोपियों ने लिखवाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट।