पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरबख्श काॅलोनी में डीजे और मोहल्ले वाले भिड़े

गुरबख्श काॅलोनी में डीजे और मोहल्ले वाले भिड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(गरुबख्श कॉलोनीमें झगड़े के दौरान बिंदा की पिटाई करते लोग।)
पटियाला। गुरबख्श काॅलोनी की गली नंबर छह में रहने वाले डीजे वाले और मोहल्ला के लोगों के बीच रविवार को झड़प हो गई। शाम करीब सात बजे शुरू हुआ यह झगड़ा देर रात डेढ़ बजे तक चलता रहा। झगड़े के दौरान एक महिला डांसर अपने मकान में छिप गई, जबकि दो अन्य लड़कियों ने खुद को एक अलग मकान में अंदर से कुंडी लगाकर बंद कर लिया।
देर रात करीब 12 बजे तक जब महिला पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो वाॅर्ड कौंसलर अवतार सिंह हैप्पी ने मोहल्ले वालों का विरोध बढ़ता देख खुद ही दरवाजे तोड़ लड़कियों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस तीनों लड़कियों और डीजे वाले बिंदा को अपने साथ ले गई। सोमवार को थाना अर्बन एस्टेट में पेश हुए दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और डांसरों को तुरंत मकान खाली करने को कहा गया।

य हथा पूरा मामला : मोहल्ला निवासी सीता ने बताया कि डीजे में काम करने वाली लड़कियों से पूरा मोहल्ला परेशान था। दिन-रात गाड़ियों के लगातार आने-जाने से लोग परेशान होते थे। रविवार को भी ऐसे हालात रहे तो इन लोगों ने उनसे मारपीट की, जिसमें उन्हें खरोंचे लगीं। घटना के बाद पुलिस को शिकायत की, लेकिन पुलिस के सामने भी मारपीट हुई।
बिंदा ने अपने करीब 15-20 साथियों के साथ मिलकर लोगों पर हमला किया था, जिसके बाद आरोपी युवक मौके से भाग गए। उन्होंने कहा कि पुलिस और कौंसलर ने दरवाजा तोड़ कर लड़कियों को बाहर निकाला और पुलिस इन्हे थाने ले गई थी।

आरोपों को नकारा बिंदा ने : पिटाई के शिकार डीजे वाले वरिंदर उर्फ बिंदा निवासी बहादुरगढ़ ने आरोप नकारते हुए कहा कि पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ था, जो गलतफहमी के कारण बढ़ गया। उन्होंने युवकों को नहीं बुलाया था बल्कि उनकी पत्नी बलविंदर कौर उर्फ जस्सी ने फोन पर मामले की सूचना दी तो वह काम से सीधे मौके पर आए। उनके साथ काम करने वाले लड़के भी थे, जो माहौल खराब देख कर वापस चले गए। मोहल्ला निवासियों के साथ उन्होंने कोई मारपीट नहीं की है बल्कि किसी अन्य व्यक्ति के कारण मामला बढ़ा था।

मामले के जांच अफसर एसआई सुरिंदरपाल सिंह ने कहा कि मकान खाली करने की बात पर दोनों में समझौता हुआ है। इस वजह से इस मामले में किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

कानून अपने हाथ में : मारपीट करने के बाद फरार हुए डीजे वाले युवकों का गुस्सा बिंदा पर निकला। पुलिस मुलाजिम और कौंसलर की मौजूदगी में ही लोगों ने उसकी धुनाई कर दी। मामला सुलझता देख कौंसलर हैप्पी ने महिला पुलिस के आने से पहले ही मोहल्ले की लेडीज को साथ लेकर खुद ही घर के दरवाजे तोड़ डाले।

कौंसलर पर गाली देने का आरोप : मौकेपर पहुंचे कौंसलर अवतार सिंह हैप्पी और मोहल्ला निवासियों के बीच बहस भी हुई। इस दौरान एक महिला ने कौंसलर पर गाली निकालने का आरोप लगाया। इसके बाद महिला को घर भेज दिया। कौंसलर ने कहा कि गलतफहमी हुई है, वह किसी और को गाली दे रहे थे।
- कौंसलर अवतार सिंह हैप्पी मोहल्ले वाले रविवार रात डेढ़ बजे तक उलझे रहे।