पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बादल के बर्थ डे सेलिब्रेशन से भाजपाइयों का वॉकआउट

बादल के बर्थ-डे सेलिब्रेशन से भाजपाइयों का वॉकआउट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(केक काटते समय अकाली नेता कौंसलर दिखे आगे और कमिश्नर को किया पीछे)
पटियाला। सीएम प्रकाश सिंह बादल के बर्थ-डे पर सोमवार को यहां नगर निगम में रखे प्रोग्राम से सीनियर डिप्टी मेयर जगदीश राए चौधरी समेत बाकी भाजपाई कौंसलरों ने वॉकआउट कर दिया। मेयर अमरिंदर बजाज द्वारा रखे इस प्रोग्राम में भाजपाइयों ने अपनी अनदेखी का आरोप लगाया। हालात ऐसे बन गए कि प्रोग्राम में खास तौर पर बुलाए गए कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा को इस मामले में दखल देना पड़ा। उसके बाद ही भाजपा कौंसलरों ने आधे-अधूरे मन से राजी होना दिखाया।
सोमवार को मेयर अमरिंदर बजाज ने सीएम का बर्थ-डे मनाने के लिए अपने ऑफिस में ही एक प्रोग्राम रखा। इसके लिए कैबिनेट मंत्री रखड़ा को विशेष मेहमान के तौर पर बुलाया गया। दूसरी ओर सीनियर डिप्टी मेयर को सुबह 10 बजे पीए के जरिए प्रोग्राम के लिए सुनेहा भेजा गया। प्रोग्राम में कौंसलरों के अलावा भाजपा के किसी भी सीनियर नेता को नहीं बुलाया गया।
12 बजे केक काटा जाना था, लेकिन पौने 1 बजे तक मंत्री रखड़ा का इंतजार होता रहा। इस दौरान अकाली दल के 3 मौजूदा 3 पूर्व कौंसलर, मार्केट कमेटी के चेयरमैन हरिंदरपाल सिंह टोहड़ा और भाजपा की तरफ से सीनियर डिप्टी मेयर जगदीश राए चौधरी, डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली, कौंसलर अरुण गुप्ता बलवंत राए मेयर के ऑफिस में बैठे थे। जैसे ही रखड़ा अपने लाव लश्कर के साथ मेयर के कमरे में दाखिल हुए तो चारों तरफ से अकालियों ने उन्हें घेर दिया।
इस दौरान फोटो भी होनी थी तो इसी घेराबंदी के सीनियर डिप्टी मेयर पीछे रह गए। इससे गुस्साए जगदीश राए चौधरी अपने साथियों समेत वॉकआउट कर अपने कमरे में गए।

केक काटने के बाद सीनियर डिप्टी मेयर को मनाने आए
केककाटने के बाद रखड़ा और मेयर बजाज को पता लगा कि भाजपाई वाॅकआउट कर चले गए हैं। कुछ देर बाद वे सीनियर डिप्टी मेयर को मनाने के लिए उनके कमरे में पहुंचे। इस दौरान सीनियर डिप्टी मेयर ने मेयर को खूब खरी-खोटी सुनाई। चौधरी ने कहा कि इस प्रोग्राम में मेयर ने उन्हें सीधे तौर पर बुलाना तक मुनासिब नहीं समझा और अपने पीए से ही फोन करवा दिया। इसके बाद रखड़ा ने जैसे-तैसे चौधरी के गुस्से को शांत करवाया।


निगम कमिश्नर को भी नजरअंदाज किया : ''परकाश सिंह बादल अकाली भाजपा दोनों पार्टियों के मुख्यमंत्री हैं। उनके जन्मदिन की खुशी भाजपा को भी है, लेकिन मेयर ने पूरी तरह से केक काटने के समारोह में भाजपाइयों की अनदेखी की है। केक काटने आए मंत्री रखड़ा ने भी भाजपाइयों की कोई सुध नहीं ली। इसी के साथ कमिश्नर को भी नजरअंदाज कर दिया गया।''- जगदीश राए चौधरी, सीनियरडिप्टी मेयर भाजपा नेता।
फोन पर सबको किया गया था इनवाइट : ''केककाटने के लिए भाजपा अकाली कौंसलरों को फोन पर इनवाइट किया गया था। चौधरी साहब को इनवाइट करने लिए पीए को भेजा गया था। केक काटते समय अचानक भाजपा कौंसलरों ने वॉकआउट किया गया, जोकि समझ से परे है। यह भी सही नहीं है कि भाजपाई कौंसलरों को नजरअंदाज किया जाता है।'' अमरिंदर बजाज, मेयर,पटियाला।

केक काटते वक्त फोटो खिंचवाने में हुई धक्का-मुक्की से गुस्साए भाजपाई, मेयर पर लगाया भाजपाइयों की अनदेखी का आरोप ।