- Hindi News
- जेल ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल का सम्मान
जेल ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल का सम्मान
पटियाला। डेडिकेटेडब्रदर्स ग्रुप (डीबीजी ) ने 208वें प्रोग्राम में सोमवार को पंजाब जेल ट्रेनिंग स्कूल पटियाला के प्रिंसिपल आरके शर्मा को सम्मानित किया। ग्रुप प्रधान डॉ. राकेश वर्मी ने बताया कि रेडक्रॉस के एक्स जिला ट्रेनिंग अफसर काका राम वर्मा को भी सम्मानित किया गया। आरके शर्मा राष्ट्रपति अवाॅर्ड हासिल कर चुके हैं। ग्रुप उपप्रधान बरजिंदर सिंह बेदी ने कहा कि काका राम वर्मा समय-समय पर विभिन्न शहरों में फर्स्ट एड और ट्रैफिक नियमों की जानकारी दे रहे हैं।