पटवारी की जान लेने की कोशिश, चार पर केस
पटवारी की जान लेने की कोशिश, चार पर केस
राजपुरा| खेड़ीगंडिया पुलिस ने माल विभाग के पटवारी की जान लेने की कोशिश के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस के पास दर्ज शिकायत में गांव माड़िया निवासी जसपाल सिंह ने बताया कि वह रविवार को राजपुरा-पटियाला रोड पर स्थित मैरिज पैलेस में शादी अटेंड करने आया था। समारोह के बाद आरोपियों के कहने पर वह वरना कार में सवार होकर उनके ऑफिस सरदार प्राॅपर्टी गांव में खड़ौली में आए। आरोपियों ने उससे गाली-गलौच और मारपीट करने के बाद जान से मारने की धमकियां देते हुए दो हवाई फायर भी किए। पुलिस ने गांव रामपुर निवासी परमिंद्र सिंह, गांव चमारू निवासी संपूर्ण सिंह, गांव मंजौली निवासी कुलदीप सिंह, सुरिंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।