पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फायर फाइटिंग की ट्रेनिंग लेने को तैयार नहीं नर्सरी स्टाफ

फायर फाइटिंग की ट्रेनिंग लेने को तैयार नहीं नर्सरी स्टाफ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
6साल पहलेराजिंदरा अस्पताल की नर्सरी में जिंदा जले 5 बच्चे की घटना के बावजूद भी राजिंदरा अस्पताल मैनेजमेंट सबक लेने का नाम नहीं ले रहा है। हाईकोर्ट के रिटायर जस्टिस एसके गुप्ता के निर्देश पर बनाई गई माॅडर्न नर्सरी में हाईटेक फायर फाइटिंग सिस्टम तो लगा दिए हैं, उन्हें चलाने के लिए किसी भी आपरेटर को नियुक्त नहीं किया है।

फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने वाले ठेकेदार पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट बार बार डिपार्टमेंट को पत्र लिख चुका है कि फायर फाइटिंग सिस्टम चलाने के लिए ट्रेंड स्टाफ जरूरी है। इसलिए किसी स्टाफ की नियुक्ति कर उसे ट्रेनिंग दी जाए, लेकिन बच्चा विभाग ट्रेनिंग लेने को तैयार नहीं है। पांच सालों से बनाई जा रही माॅडर्न नर्सरी को अस्पताल प्रबंधन की ओर से अक्टूबर महीने में ही नर्सरी शुरू कर दी गई है। पब्लिक हेल्थ सिस्टम ने 21 अक्टूबर को बच्चा विभाग के हेड आफ डिपार्टमेंट डाॅ. केके लोचम मेडिकल सुपरिटेंडेंट डाॅ. वीके शारदा को पत्र लिखकर फायर फाइटिंग सिस्टम की ट्रेनिंग संबंधी डेमो देने की बात कही थी, लेकिन महकमे ने अब तक इसका जवाब नहीं दिया। भगवान करें नर्सरी में किसी तरह की कोई आग की घटना होती है तो नर्सरी में फायर फाइटिंग सिस्टम लगने के बावजूद कोई भी इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। नर्सरी में किसी तरह आग की घटना पर काबू पाने के लिए पब्लिक हेल्थ की ओर से 5000-5000 लीटर के दो टैंक पानी, फायर फाइटिंग सिस्टम धुंआ होने पर फायर अलार्म सिस्टम लगाया हुआ है, लेकिन इस्तेमाल कैसे करना है, इसकी किसी को जानकारी नहीं है।

मुझे नहीं मिला लेटर: डॉ. लाेचम

^फायरफाइटिंग सिस्टम ट्रेनिंग देने संबंधी अभी तक कोई पत्र नहीं मिला। ट्रेनिंग फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने वालों ने देनी है, इसलिए जब वह ट्रेनिंग देने के लिए आएंगे तो किसी भी स्टाफ को ट्रेनिंग दिला देंगे। -डा.केके लाेचम, नर्सरीहेड, राजिंदरा अस्पताल।

राजिंदरा अस्पताल में बच्चा वाॅर्ड की बिल्डिंग जहां नर्सरी बनाई गई है।

स्टाफ अलार्म बजने पर बंद कर देते हैं बटन

पब्लिकहेल्थ डिपार्टमेंट ने पत्र में यह भी शिकायत की है कि नर्सरी में जब किसी तरह धुंआ उठता है, तो स्टाफ बटन ही आफ कर देता है। इसके बाद फायर अलार्म सिस्टम पूरी तरह से आफ हो जाता है। यह मामला काफी गंभीर है, यदि नर्सरी स्टाफ इस तरफ जल्द ध्यान नहीं देता तो काफी नुकसान हो सकता है। नर्स