- Hindi News
- हरियाणा के सामने लड़खड़ाई इंडियन रेलवे की टीम
हरियाणा के सामने लड़खड़ाई इंडियन रेलवे की टीम
इंडियनरेलवेके डीजल लोको मॉडर्नाइजेशन वर्क्स की ओर 8 दिसंबर से इंडियन रेलवे सीके नायडू ट्राफी अंडर 23 का आयोजन किया गया है। 15 साल बाद डीएमडब्ल्यू में आयोजित टूर्नामेंट में छह टीमें हिस्सा ले रहे हैं। 25 दिसम्बर तक खेले जा रहा यह टूर्नामेंट इंडिया रेलवे हरियाणा, इंडियन रेलवे सम इंडियन रेलवे आंध्र प्रदेश के बीच खेला जाएगा।
पहला मैच इंडियन रेलवे हरियाणा के बीच डीएमडब्ल्यू ग्राउंड के बीच खेला गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन एच के काला चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव आफिसर ने खिलाड़ियों से परिचय करके किया। इंडियन रेलवे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। मैच के पहले दिन हरियाणा ने 70.4 ओवरों में सभी विकेट खाेते हुए 321 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है। हरियाणा की टीम से सलामी बल्लेबाजी सुमित भदवर ने 94, पुनीष मेहता ने 72 जबकि गुंतेसवीर सिंह ने 44 रन बनाए। इंडियन रेलवे की ओर से सतिंदर ठकरान ने 4, जबकि तबरीज खान एपी बावा ने 2-2 विकेट झटके। 321 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडियन रेलवे की टीम भी लडख़ड़ाते नजर आई और पहले दिन के खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर सिर्फ 35 रन ही बना पाई। मंगलवार को होने वाले खेल में बल्लेबाजों पर खास नजर रहेगी। यदि इंडियन रेलवे के विकेट जल्द उखड़ते हैं, तो टीम पर फालोऑन का खतरा भी बन सकता है।
इंडियन रेलवेसीके नायडू ट्राफी अंडर 23 के मैच के दौरान सोमवार को शॉट लगाता हरियाणा का बल्लेबाज।