पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेहड़ी वालों पर महकमे की कार्रवाई क्यों नहीं

रेहड़ी वालों पर महकमे की कार्रवाई क्यों नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टैक्सअदाकर रहे दुकानदारों का बाहर रखे सामान काे जब्त करने की कार्रवाई तो नगर निगम ने शुरू कर दी है। पर फ्री में सड़क किनारे रेहड़ी फड़ियां लगाकर आधी सड़क घेरने वाले रेहड़ी चालकों के खिलाफ नगर निगम ट्रैफिक पुलिस कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।

कैपिटल थिएटर चौक से माता कौशल्या अस्पताल होते हुए पूजा स्वीट्स तक की रोड का हाल सबसे ज्यादा खराब है। 12 मीटर चौड़ी रोड कब्जों के कारण 5 मीटर की रह गई है। यहां सबसे अधिक खाने की रेहड़ियां हैं। माता कौशल्या अस्पताल के बाहर प्लास्टिक सामान, फ्रूट खाने की रेहड़ी वाले खड़े हैं। अस्पताल के कारण हर समय एमरजेंसी में एंबुलेंस आती हैं। सड़कों के किनारे रेहड़ी लगने के कारण कई बार एंबुलेंस को अस्पताल तक पहुंचने के लिए आधा घंटा लग जाता है। कई बार तो पैदल चलने वाले लोग भी आसानी से नहीं निकल पाते। दुकानदाराें का कहना है कि खाने की रेहडिय़ां चलाने वालों की पुलिस निगम मुलाजिमों से सांठगांठ है, टीम इन नाजायज रेहड़ी वालों पर कार्रवाई से कतरा रहे हैं।

रेहड़ी लगाने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई

कोर्टजा रहे हिमांशु ने बताया कि शहर की यह सड़क सबसे प्रमुख है। इसके बावजूद यहां पर भारी मात्रा में सड़कों के किनारे रेहड़ी वाले खड़े रहते हैं। नगर निगम को चाहिए कि फीस भर रहे दुकानदारों को छोड़कर पहले यहां कब्जा करके बैठे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

रेहड़ी के चलते ट्रैफिक होता है जाम

माताकौशल्या अस्पताल जा रहे जौनी ने कहा कि सड़क घेरकर बैठे रेहड़ी फडिय़ां वाले मिलीभगत से ही अपना धंधा चला रहे हैं। इनके कारण ट्रैफिक जाम होता है, ऐसे में पैदल जाने में भी परेशानी होती है। इन लोगों पर तो ट्रैफिक पुलिस नगर निगम कार्रवाई करता है।

महकमे की मुहिम जारी, कई बाजारों में कार्रवाई की जा चुकी

^ट्रैफिकपुलिस ने सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाने की मुहिम जारी है। कई बाजारों में कार्रवाई की जा चुकी है जबकि कुछ बाजारों में लोगों को वार्निंग दी गई है। इसी सप्ताह नगर निगम की टीम के साथ मिलकर यहां से वाहन रेहडिय़ां हटा दी जाएगी। -पुष्पादेवी, जिलाट्रैफिक इंचार्ज, पटियाला

निगम ने पुलिस टीम के साथ जब्त किया सामान

निगम की दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त करने की मुहिम सोमवार को भी जारी रही। इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह चरनजीत सिंह वालिया ने पुलिस टीम के साथ मि