- Hindi News
- रणजी ट्रॉफी: पंजाब ने हरियाणा की टीम को 283 रन पर समेटा
रणजी ट्रॉफी: पंजाब ने हरियाणा की टीम को 283 रन पर समेटा
{पंजाब ने मेहमानों को बड़ी बढ़त लेने से रोका
पटियाला|पंजाबने रणजी ट्रॉफी लीग मैच में हरियाणा को पहली पारी में 283 रन पर समेट कर उसे बड़ी बढ़त लेने से रोक दिया। ध्रुव पांडव स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में पंजाब ने पहली पारी में 273 रन बनाए थे। इस प्रकार मेहमान टीम हरियाणा ने 10 रन की बढ़त ले ली। अब पंजाब मैच के तीसरे दिन बड़ा स्कोर जुटा कर हरियाणा को दूसरी पारी में सस्ते में समेटने की कोशिश करेगा।
इससे पहले दूसरे दिन 1/19 रन से आगे खेलना शुरु किया लेकिन पंजाब ने उसके बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। एक समय उसने 178 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद आठवें विकेट के लिए अमित मिश्रा और जयंत यादव ने पारी को संभालते हुए 81 रन जोड़े। यह जोड़ी टूटते ही हरियाणा की पूरी टीम 283 पर सिमट गई। उसके लिए जयंत ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए जबकि अभिमन्यु ने 42 और अमित मिश्रा ने 40 रन का योगदान दिया। पंजाब के रविंदर गोलू और सरबजीत लाड्डा 3-3 विकेट लिए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पंजाब ने दूसरी पारी में बगैर विकेट गंवाए 21 रन बना लिए थे। उसके लिए मनन वोहरा 11 और जीवनजोत सिंह 10 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे।