पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भागवत यज्ञ सप्ताह में नरसिंह अवतार की कथा सुनाई

भागवत यज्ञ सप्ताह में नरसिंह अवतार की कथा सुनाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भागवत यज्ञ सप्ताह में नरसिंह अवतार की कथा सुनाई

पटियाला। एनआईएसचौक स्थित बैल वाले बाबा मंदिर में भागवत कथा यज्ञ सप्ताह की शुरूआत चित्तपूर्णानंद के प्रवचन के साथ बुधवार को चौथे दिन पहुंची। गुरू चित्तपूर्णानंद और उनकी मंडली ने बुधवार को भागवत पुराण में नरसिंह अवतार और कृष्ण जन्म की कथा सुनाई। कृष्ण जन्म की झांकी पेश की गई। मंदिर महंत अरविंदानंद और उनके गुरु स्वामी गंगानंद जी गिरी के नेतृत्व सानिध्य में शुरू हुए सप्ताह के दौरान हर रोज सुबह 8.30 से 9 बजे तक पूजा अर्चना और दोपहर 2 से 5 बजे तक भागवत पुराण की कथा हो रही है। 14 दिसंबर को खत्म होने वाले सप्ताह में भागवत पुराण के अलग अलग चरणों की व्याख्या होगी।