- Hindi News
- चौथा दर्जा मुलाजिमों ने किया रोष प्रदर्शन
चौथा दर्जा मुलाजिमों ने किया रोष प्रदर्शन
पटियाला। सरकारीगैर सरकारी डिपार्टमेंट के चौथा दर्जा कर्मचारियों ने मांगों के लिए डीसी ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया। दर्शन सिंह लुबाना ने कहा कि चौथा दर्जा कर्मचारी मांगों को लेकर काफी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं पर सरकार पिछले 7 सालों से एक भी मांग पूरी नहीं कर रही।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा किया तो इसका नतीजा आने वाले समय में सरकार को भुगतना पड़ेगा। यहां मोहन सिंह नेगी, जगमोहन सिंह, दीप चंद हंस, हरबंस सिंह, गुलाब सिंह, बलबीर सिंह, राम प्रसाद सहोता, पाल चंद, अमरजीत सिंह, हरनेक सिंह,दर्शन सिंह, बलजिंदर सिंह, प्रह्लाद सिंह, देव कुमारी, परमजीत कौर, गुरदर्शन सिंह, रणधीर सिंह, कुलविंदर सिंह, रजिंदर कुमार मौजूद रहे।
अपनी मांगों को लेकर धरना देते हुए चौथा दर्जा मुलािजम।