- Hindi News
- ट्रैफिक रूल्स फाॅलो करने वालों को दिए गिफ्ट
ट्रैफिक रूल्स फाॅलो करने वालों को दिए गिफ्ट
भास्करमहाअभियानके साथ जुड़ते हुए डाॅक्टर फोरम भी बुधवार को सड़कों पर उतरा और ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों को रूल्स फाॅलो करने की एडवाइस दी| जो लोग जेब्रा क्रासिंग से पहले रुकने वालों को भी गिफ्ट दिए गए। जबकि ट्रैफिक नियमों को पालन करने वाले ड्राइवरों को पेन टार्च गिफ्ट की।
भाजपा मेडिकल सेल ने प्रधान डाॅ. रंजू जोशी की देखरेख में लीला भवन चौक पर नाका लगाया था। इस दौरान उनके साथ ट्रैफिक पुलिस के गुरजाप सिंह के अलावा डाॅ. अनिल कपूर, डाॅ. गोपाल, फार्मासिस्ट तेजपाल सिंह, एएनएम गगन, मनप्रीत शर्मा, परमजीत कौर, शांति सोनिया भी मौजूद रहे। डाॅक्टरों ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को जहां सीट बेल्ट हेलमेट का महत्व बताया वहीं उनके वाहन का नंबर भी नोट किए।
जागरुकता प्रोग्राम के दौरान उन्होंने 30 कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने जेब्रा क्रासिंग नियमों का पालन करने पर टार्च जबकि 20 बाइक चालकों को हेलमेट पहने पर पेन गिफ्ट किए। उन्होंने लोगों से अपील की कि सुरक्षीत यात्रा के लिए ट्रैफिक नियम को फॉलाे करें।
लीला भवन चौक पर ट्रैफिक नियमों का पालन करने वाले ड्राइवर को पैन देती डाॅ. जोशी पंफलेट देते गुरजाप सिंह।