- Hindi News
- मथुरा कॉलोनी में 10 दिन से सीवरेज का काम बंद
मथुरा कॉलोनी में 10 दिन से सीवरेज का काम बंद
मथुराकॉलोनीवॉर्ड- 27 में सीवरेज पाइप लाइन डालने का काम पिछले दस दिनों से बंद होने के कारण लोग परेशान हैं। काम बंद होने से सड़क पर सीवरेज का गंदा पानी खड़ा हो गया है। जिस कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। सीवरेज ब्लॉक होने के कारण कई लोगों के घरों में भी पानी खड़ा होना शुरू हो चुका है।
प्रेम चंद तिवारी, सतपाल सिंह, राजिंदर भल्ला राजेश ने बताया कि ठेकेदार ने पिछले करीब दस दिन से सीवरेज पाइप लाइन डालने का काम बंद कर रखा है। जिसके कारण सीवरेज ब्लॉक हो गया है और घरों के आगे सीवरेज का गंदा पानी खड़ा है। गंदे पानी से जानलेवा बीमारियों के फैलने का डर है। आरोप लगाया कि सियासी लोग नेअपने घर के आगे तो काम करा रहे हैं, आम पब्लिक के घर के आगे काम बंद है। ऐसे लोगों से तंग आकर ही ठेकेदार ने बंद किया है। इलाका निवासियों की मांग है कि प्रशासन सीवरेज की पाइप लाइन डालने के काम पूरा कराए।
कौंसलर ने कहा लोग ठेकेदार को परेशान करते हैं
वॉर्ड-27की कौंसलर कनिका शर्मा ने कहा कि लोग ठेकेदार को अपने तरीके से काम नहीं करने देते। ठेकेदार ने काम बंद नहीं किया। काम तो चल रहा है। लोगों को चाहिए कि वह ठेकेदार को परेशान करें। उन्होंने कहा कि पाइप लाइन का काम पूरा होने से इलाके की सीवरेज की समस्या खत्म होगी।
सीवरेज जाम से सड़क पर जमा गंदा पानी दिखाते हुए लोग।