पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"सीएम को बताएंगे कॉलेज का करप्शन\'

\"सीएम को बताएंगे कॉलेज का करप्शन\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेंटलकाॅलेजके मुलाजिम लाइब्रेरियन अमरनाथ जूनियर सहायक योगेश मल्होत्रा के तबादले के खिलाफ एक बार फिर कर्मचारी दल पंजाब (भगड़ाना) ने डेंटल काॅलेज में प्रदर्शन किया। एसोसिएशन प्रदेश प्रधान कर्मजीत सिंह भगड़ाना राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरचरन सिंह कौली ने हिस्सा लिया।

प्रधान भगड़ाना ने कहा कि प्रिंसिपल डेंटल काॅलेज ने शिकायतकर्ताओं का तबादला कराकर एसोसिएशन के साथ पंगा लिया है, जिसको एसोसिएशन बर्दाश्त नहीं करेगी। एसोसिएशन जहां बदले गए मुलाजिमों के तबादले रद करवाएगी वहीं प्रिंसिपल डेंटल काॅलेज के घपलों के खिलाफ मुख्यमंत्री को मिलेगी। उनको घपलों की पूरी जानकारी देगी और काॅलेज के भ्रष्टाचार की जांच कराने को कहेगी।

जिला प्रधान सुखबीर सिंह समाना ने कहा कि डेंटल काॅलेज पटियाला भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है, जो कर्मचारी इनके रास्ते में रोड़ा बनता है उसको डरा धमकाकर यहां से बदल दिया जाता है। यहां महासचिव परमिंदर सिंह, जिला चेयरमैन जसवंत सिंह सैणी, राजिंदर कौर, कुंदन कौर, राम सिंह, रजिंदर सिंह, जय राम, अमरजीत कौर, जोगिंदर सिंह, दलबीर सिंह, हरप्रीत सिंह तलवाड़, राज कुमार, सुशील चोपड़ा, अमित कुमार समाना, जसविंदर सिंह, नछतर सिंह, प्रीतम सिंह, वरिंदर सिंह, सुरिंदर सिंह अंटाल, नवीन गुलाटी मौजूद रहे।

डेंटल काॅलेज में अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते एसोसिएशन के ओहदेदार।