- Hindi News
- स्पोर्ट्स डे पर 200 मीटर रेस में सचिन जीते
स्पोर्ट्स डे पर 200 मीटर रेस में सचिन जीते
केंद्रीयविद्यालयनंबर-1 के एनुअल स्पोर्ट्स डे पर सचिन ने 200 मीटर दौड़ में पहला स्थान पाया। भूपिंदर सिंह दूसरे और अभिजित विक्रांत तीसरे स्थान पर रहे। प्रिंसिपल ओमवीर सिंह की अगुवाई में हुए मुकाबलों में 200 मीटर में 8वीं से 10वीं के स्टूडेंट्स ने भाग लिया। 100 मीटर रेस में 6वीं और 7वीं के बच्चों ने भाग लिया।
मनीष देओल पहले, नासिर दूसरे और इमरान तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर रिले रेस में शिवाजी पहले, टैगोर दूसरे और रमन तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के 100 मीटर दौड़ में रूपाली पहले, ज्योति दूसरे और अंजलि तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा एसजीएफआई के खिलाड़ियों में दानिश और पूजा को मेडल दिए। अभिजीत विक्रांत बेस्ट एथलीट बने।
साल भर की गतिविधियों के आधार पर सीनियर वर्ग में टैगोर सदन और प्राइमरी में अशोक सदन को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया। उन्होंने प्लेयर्स से और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया। यहां डाॅ. नरेंद्र यादव, इंद्रजीत, हरदेव सिंह, राजविंदर कौर, सुचित्रा मल्होत्रा, साधना गुप्ता, देकित जांगमू, मनजीत सिंह, विम्मी धवन रणजीत कौर मौजूद रहीं।