बयाना के बावजूद रजिस्ट्री कराने पर केस
पटियाला। थानात्रिपड़ी में आते इलाके में एक महिला ने प्लाट का सौदा करने के बाद तय समय पर रजिस्ट्री नहीं कराई। जिस वजह से पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता रंजीत सिंह निवासी रंजीत नगर के अनुसार उसने गुरमेल कौर प|ी गुरनाम सिंह निवासी विकास नगर के साथ 200 गज के प्लाट का सौदा किया था। प्लाट की रजिस्ट्री पांच जनवरी 2014 को होनी थी, आरोपी महिला ने पांच लाख रुपए लेकर राम प्रसाद शर्मा नाम के व्यक्ति को रहने के लिए दे दिया। पता चलते ही उसने पुलिस को शिकायत कर दी।