लेबर ने युवक को पीटा, केस दर्ज
पटियाला। थानापातड़ां इलाके में सड़क बना रहे लेबर ने एक युवक की पिटाई कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने जख्मी के भाई राम गोपाल सिंगला पुत्र वीरभान सिंगला निवासी गुरु नानक नगर पातड़ां की शिकायत पर 6 अनजान लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। राम गोपाल भाई के साथ बाइक पर गुजर रहा था तो लेबर वाले गालियां निकालने लगे कि आरसीसी के उपर से क्यों गुजरे हो। गालियां निकालने से रोकने पर उनसे मारपीट की और गोपाल के भाई को चोट लगीं।