पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चेतावनी|वॉर्ड मेंसफाई का बुरा हाल है। सड़कों का हाल खराब

चेतावनी|वॉर्ड मेंसफाई का बुरा हाल है। सड़कों का हाल खराब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चेतावनी| वॉर्ड में सफाई का बुरा हाल है। सड़कों का हाल खराब है। पीने का पानी साफ नहीं है। चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समस्याएं नहीं सुनी तो भूख हड़ताल जारी रखते हुए प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा।

भूख हड़ताल जारी| चौथे दिनभूख हड़ताल पर जोरा सिंह चीमा, तेजिंदर सिंह संधू, सुच्चा सिंह, विपिन कुमार दर्शन सिंह भूख हड़ताल पर बैठे और दर्शन काैर की देखरेख में किरन कुमारी शर्मा, सुशीला नेगी, कौशल्या देवी बिमला बिष्ट भी भूख हड़ताल पर बैठी।

पटियाला-2 के विधायक ब्रह्म महिंद्रा भी प्रदर्शन में शामिल हुए। जिससे दो घंटे ट्रैफिक रहा जाम।

वाॅर्ड-2| आदर्श काॅलोनी, दर्शना काॅलोनी, प्रेम नगर नार्थ एवेन्यू में सड़क पानी की समस्या

पटियाला | वाॅर्ड-2 के अधीन आती आदर्श काॅलोनी, दर्शना काॅलोनी, प्रेम नगर और नाथ एवेन्यू में सड़क और पेयजल की रही दिक्कतों को लेकर वाॅर्ड के लोगों ने नगर निगम के खिलाफ काले झंडे दिखाते हुए अर्थी फूंक प्रदर्शन किया। भादसों रोड पर दो घंटे ट्रैफिक जाम रहा। बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए, जिन्होंने नगर निगम प्रबंधन का पुतला फूंका। डाॅ. दर्शनपाल ने कहा कि आदर्श काॅलोनी में चार साल पहले सीवरेज बिछाया गया था, लेकिन आज तक गलियों को पक्का नहीं किया गया। बरसात के दिनों में यहां पर लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पाते।

विधायक बोले| एमएलए ब्रह्ममहिंद्रा ने कहा कि सरकार के साथ-साथ लोकल प्रशासन को चाहिए कि वह लोगों की समस्या को हल करे, पर वह इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। समस्या हल की गई तो प्रदर्शन को तेज किया जाएगा।