पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब शिअद इंडस्ट्री विंग पटियाला के प्रधान को डिप्टी सीएम चुनेंगे

अब शिअद इंडस्ट्री विंग पटियाला के प्रधान को डिप्टी सीएम चुनेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिरोमणिअकालीदल (इंडस्ट्री विंग) के पटियाला का प्रधान चुनने के लिए डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल फैसला लेंगे। शुक्रवार को चीफ पार्लियामेंट सेक्रेटरी एनके शर्मा उनसे मुलाकात करने के बाद पूरा मामला बताएंगे। वहीं से अगली बागडोर संभालने वाले व्यक्ति का नाम फाइनल किया जाएगा। दोनों ही प्रधान अपनी दावेदारी की मजबूती का प्रदर्शन करने में जुटे गए हैं।

नव नियुक्त प्रधान निर्मल सिंह को पटियाला इंडस्ट्री की पांच अलग-अलग यूनियन ने अपना समर्थन दे दिया है। यूनियन मेंबरों ने वीरवार शाम को प्रधान एनएस खुराना के ऑफिस में प्रेस काॅन्फ्रेंस करते हुए यह घोषणा की। जिसमें फोकल प्वाइंट इंडस्ट्री एसोसिएशन के उपप्रधान अश्वनी कुमार, प्रधान अशोक सिंगला, जनरल सैक्रेटरी राजीव गर्ग अन्य मेंबर, पटियाला इंडस्ट्रियल वेल्फेयर सोसायटी के प्रधान एनएस खुराना अन्य मेंबर, पटियाला स्माल स्केल इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रधान राकेश छज्ज, पटियाला चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रधान दिनेश कुमार, लघु उद्योग के एसडी भरत के मेंबर मौजूद थे। मेंबरों ने निर्मल सिंह की प्रधानगी बरकरार रखने की मांग की है।

ऐसेहुई थी नियुक्ति को लेकर गड़बड़ी : चीफपार्लियामेंट सेक्रेटरी एनके शर्मा ने 6 दिसंबर को सर्किट हाउस में संगत दरबार लगाने के बाद निर्मल सिंह को शिअद के इंडस्ट्री विंग का जिला प्रधान बनाते हुए सम्मानित कर दिया था। वहीं 8 दिसंबर को गुरविंदर सिंह शक्तिमान को इंडस्ट्री विंग के पंजाब प्रधान सतीश कुमार ढांडा ने जिला प्रधानगी सौंपते हुए लेटर जारी कर दिया। निर्मल सिंह को प्रधान बनाने के लिए जिले के सीनियर मेंबरों ने काफी जोर आजमाइश की थी। गुरविंदर सिंह शक्तिमान शिअद इंडस्ट्री विंग के पिछली बार भी प्रधान रह चुके थे, ऐसे में प्रधानगी कायम रखते हुए पंजाब प्रधान ढांडा ने नियुक्ति पत्र दिया था।

मीटिंगमें समस्या हल हो जाएगी: सीपीएसएनके शर्मा ने कहा कि वह वीरवार को डिप्टी सीएम से मुलाकात करने गए थे लेकिन वह कहीं बाहर थे। शुक्रवार को मीटिंग करते हुए इस पर सही फैसला लिया जाएगा। उनके पास व्यापार ट्रेडर विंग है, इसलिए थोड़ी कन्फ्यूजन हुई है। पार्टी के सभी मेंबर उनके लिए बराबर है। डिप्टी सीएम जिन्हें प्रधानगी सौंपेंगे, वह फैसला मान लिया जाएगा।

पटियाला में फोकल प्वाइंट इंडस्ट्री एसोसिएशन समेत पांच यूनियन ने बैठक के बाद निर्मल सिंह को सम