- Hindi News
- मेडिकल कॉलेज को मिली ~60 करोड़ की ग्रांट
मेडिकल कॉलेज को मिली ~60 करोड़ की ग्रांट
एमबीबीएसकी50 सीट बढ़ने के बाद मेडिकल काॅलेज को 60 करोड़ रुपए की ग्रांट मिल गई है। काॅलेज को कुल ग्रांट में से 75 फीसदी हिस्सा केन्द्र और बाकी राज्य सरकार ने जारी किया है। इसमें से 50 करोड़ रुपए इंफ्रास्ट्रक्चर पर जबकि 10 करोड़ रुपए मशीनरी की खरीद पर खर्च होंगे। ग्रांट मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने एमबीबीएस स्टूडेंट्स की जरूरतों के मुताबिक कमियों को दूर करने का प्रोसेस शुरू कर दिया है।
मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया के आदेश पर कॉलेज में सबसे पहले लेक्चर हॉल तैयार होंगे। इसके लिए कॉलेज में 3,4 5 नंबर क्वार्टर गेस्ट हाउस को ताेड़ा जा रहा है। यह काफी पुराने हो चुके हैं। इनकी जगह मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बनेगी, जिसमें 6 लेक्चर हॉल बनने हैं। 5 लेक्चर हाॅल 300-300 स्टूडेंट्स के बैठने की कैपेसिटी वाले होंगे। एमबीबीएस के 200 स्टूडेंट्स एक साथ, लेक्चर हाॅल में पढ़ाई कर सकें। एक लेक्चर हाॅल 800 स्टूडेंट्स फैकल्टी के बैठने की क्षमता वाला होगा। लेक्चर हाॅल में बड़े प्रोग्राम कराए जा सकेंगे जिसमें एमबीबीएस, पोस्ट ग्रेजुएट सीनियर रेजीडेंट्स एक साथ बैठ सकेंगे। बिल्डिंग में एग्जामिन हॉल भी होगा। जिसमें एमबीबीएस स्टूडेंट्स रिसर्च कर सकेंगे। यहां पर बनने वाले हॉस्टल में एमबीबीएस गर्ल्स रह सकेंगी। इन सभी कामों के लिए सरकार से टेंडर जारी किए जा चुके हैं, यह काम पंजाब हेल्थ सिस्टम कार्पोरेशन को सौंपा गया है। पहले फेज में बिल्डिंग तैयार करने का काम पूरा होगा।
इसलिए मिली 60 करोड़ रुपए की ग्रांट
मेडिकलकॉलेज में एमबीबीएस की सीटें बढ़ने के चलते केन्द्रीय सेहत मंत्रालय की ओर से उस कॉलेज को प्रति स्टूडेंट्स 1.20 करोड़ के हिसाब से ग्रांट जारी करता है। ग्रांट एमसीआई की रिक्वायरमेंट के हिसाब से कॉलेज में हॉस्टल से लेकर लेक्चर थिएटर, एग्जामिनेशन हाल, लाइब्रेरी एग्जामिन लैब तैयार की जाती है। मेडिकल कॉलेज में बढ़ी 50 एमबीबीएस की सीटों के हिसाब से कॉलेज को इंफ्रास्ट्रक्चर मशीनरी के लिए 60 करोड़ रुपए की ग्रांट मिली है।
बिल्डिंग बनने के बाद मंगाएंगे मशीनरी
^मेडिकलकॉलेज में एमबीबीएस की 50 सीटें बढ़ाने पर केन्द्र सरकार की ओर से 60 करोड़ रुपए की ग्रांट मिल गई है। कॉलेज में एक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बनाने का काम शुरू किया जा रहा है। कॉलेज में सबसे पहले एमसीआई की रिक्वायरमेंट के हिसाब से लेक्चर हाल,