पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा को पिछले कोटे से ज्यादा सीटें देने को तैयार नहीं शिअद

भाजपा को पिछले कोटे से ज्यादा सीटें देने को तैयार नहीं शिअद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला. आगामी नगर कौंसिल चुनाव के लिए भाजपा को पिछली बार के कोटे से ज्यादा सीटें देने को अकाली दल तैयार नहीं। अकाली दल के पटियाला जिला के ऑब्जर्वर पीडब्ल्यूडी मंत्री जनमेजा सिंह सेखों ने दोहराया है कि इस चुनाव में भी भाजपा को उसी रेशो में सीटें मिलेंगी, जो रेशो पिछले चुनाव में थी। नई हदबंदी के बाद जिन कौंसिल में वॉर्डों की संख्या बढ़ेगी, वहीं सीटों का बंटवारा पिछली रेशो मुताबिक ही किया जाएगा।

सेखों का यह बयान अगले दिनों में कंट्रोवर्सी में फंस सकता है क्योंकि भाजपा के कई लीडर इस चुनाव के लिए उसके कोटे की सीटें बढ़ाए जाने की पैरवी कर रहे हैं। अकाली मंत्री बुधवार को यहां नगर कौंसिल चुनाव की तैयारियों के लिए जिला अकाली जत्थे से मीटिंग करने पहुंचे।
उन्होंने कहा कि अगर अकाली दल और भाजपा, दोनों भागीदार पार्टियों के बीच कोई मसला होगा, तो उसके निपटारे के लिए दोनों दलों की साझा तालमेल कमेटियां जिला स्तर पर बनायी जाएंगी।

तोप्रॉपर्टी टैक्स और ही किसानों को फ्री बिजली स्कीम खत्म होगी : अकालीमंत्री ने पंजाब से प्रॉपर्टी टैक्स खत्म किए जाने की चर्चा को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में यह टैक्स बाकी राज्यों से पहले ही काफी कम है।
इसे खत्म किए जाने का कोई प्रपोजल नहीं। किसानों को फ्री बिजली स्कीम समाप्त किए जाने की भाजपा की मांग से भी सेखों ने असहमति जताई। उन्होंने कहा कि यह स्कीम जारी रहेगी। राज्य में तो कोई सब्सिडी गलत तरीके से दी जा रही है।

बादल की तरह काम नहीं कर सकते अमरिंदर : सीएमपरकाश सिंह बादल से इस्तीफे की मांग एक्स सीएम कै. अमरिंदर द्वारा किए जाने पर टिप्पणी करते हुए सेखों ने कहा कि अमरिंदर तो आज भी बादल सॉब जितना काम नहीं कर सकते। बादल जहां लगातार पंजाब की जनता से जुड़े रहते हैं वहीं अमरिंदर का तो पता ही नहीं होता कि वह कहां हैं। ऐसे में यह मांग पूरी तरह से गलत है।

फैसला हाईकमान के पास: खुराना

नगर कौंसिल चुनाव में भाजपा का सीट शेयर बढ़ाए जाने के मामले पर पार्टी के पटियाला जिला के इंचार्ज राज खुराना ने कहा कि इस पर फाइनल फैसला पार्टी हाईकमान ही करेगी। उन्होंने कहा कि चाहे अभी तक इस बारे में कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ लेकिन अगर किसी नगर कौंसिल से भाजपा के कोटे की सीटें बढ़ाए जाने की मांग उठती है तो उस पर पार्टी हाईकमान चर्चा जरूर करेगी।