- Hindi News
- वातावरण बचाने के लिए यूथ क्लब आगे आएं: परमिंदर
वातावरण बचाने के लिए यूथ क्लब आगे आएं: परमिंदर
पटियाला। रानीझांसी महिला शक्ति क्लब, वेलफेयर यूथ क्लब दीप नगर, यूथ क्लब बादशाहपुर और युवक सेवाएं क्लब दीप नगर ने यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से पर्यावरण के बचाव के लिए सेमिनार कराया। यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रधान परमिंदर पहलवान ने कहा कि आज के समय में बढ़ता प्रदूषण अनेक बीमारियां पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल में लोगों को वातावरण के बचाव के बारे जागरूक किए जाने की जरूरत है और यह भूमिका यूथ क्लब काफी प्रभावी तरीके से निभा सकते हैं। ऐसे में यूथ क्लब इस काम के लिए आगे आएं। यहां जगतार सिंह, अवतार भानरा, मक्खर रौंगला, चरणजीत, राजू नलिन, गुरध्यान ढिल्लों, सुखविंदर गिल आदि भी मौजूद रहे।