पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी को इलेक्टिव सब्जेक्ट बनाने पर यूनियन का विरोध

हिंदी को इलेक्टिव सब्जेक्ट बनाने पर यूनियन का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंदी,उर्दूऔर सामाजिक शिक्षा को इलेक्टिव सब्जेक्ट बनाए जाने के पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के फैसले का मास्टर काडर यूनियन ने विरोध किया है।

इस बारे में जारी सर्कुलर वापस लिए जाने की मांग करते हुए यूनियन की स्टेट मेंबर सुनीता सिंह ने कहा कि ऐसा सर्कुलर राष्ट्र भाषा हिंदी का अपमान है। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स को जहां राष्ट्र भाषा का ज्ञान दिया जाना जरूरी है वहीं छठी से दसवीं तक सामाजिक शिक्षा सब्जेक्ट पढ़ाया जाना भी जरूरी है। यह सब्जेक्ट पढ़ने से स्टूडेंट्स अपनी ऐेतिहासिक विरासत, भूगोल, नागरिक शास्त्र और अर्थशास्त्र का बारे प्रारंभिक जानकारी हासिल करते हैं।

हिंदी और सामाजिक शिक्षा को इलेक्टिव सब्जेक्ट के तौर पर पढ़ाए जाने के फैसले को यूनियन ने बेतुका बताया। इस मौके गुरप्रीत सिंह रियाड़, वाशिंगटन सिंह, बलदेव सिंह बुट्टर, सुखप्रीत कौर, बलबीर कौर, आशिमा और जरनैल सिंह हरपालपुर आदि मौजूद रहे।