पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिवालिक स्कूल ने बढ़ाई दािखला फीस, पेरेंट्स खफा

शिवालिक स्कूल ने बढ़ाई दािखला फीस, पेरेंट्स खफा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेजा सिंहकंधारी स्कूल बंद होने के बाद शिवालिक पब्लिक स्कूल में सालाना फीस में 2 हजार रुपए बढ़ोतरी की है, जिस पर पेरेंट्स ने एतराज जताया है। शनिवार को पेरेंट्स एसोसिएशन की अगुवाई में काफी पेरेंट्स ने स्कूल अथॉरिटी के खिलाफ नारेबाजी की। एसोसिएशन प्रधान दर्शन सिंह ने बताया कि फिलहाल सभी पेरेंट्स ने फैसला किया है कि वह बढ़ी हुई रि-एडमिशन फीस नहीं भरेंगे। स्कूल मैनेजमेंट बढ़े एनुअल चार्जेज रोल बैक करे। मैनेजमेंट ने स्कूल अथॉरिटी की कोई बात नहीं सुनी।

शिवालिक पब्लिक स्कूल ने इस बार 5 हजार रुपए एडमिशन फीस बढ़ाकर 7 हजार रुपए हरेक स्टूडेंट कर दी है। 100 रुपए ट्यूशन फीस में बढ़ाए हैं। प्रधान दर्शन सिंह ने बताया कि ट्यूशन फीस बढ़ाने पर पेरेंट्स को कोई एतराज नहीं है। एकदम से एडमिशन फीस में 2 हजार रुपए बढ़ोतरी गलत है। मार्च 2012 में स्कूल डायरेक्टर डीएस बेदी के साथ मीटिंग में यह बात हुई थी कि जो स्कूल के पुराने स्टूडेंट्स पढ़ रहे हैं, उनकी एडमिशन फीस नहीं बढ़ेगी। इसके बावजूद उन्होंने फीस में 40 फीसदी तक बढ़ोतरी की है। जो नए एडमिशन है, उनसे 7 हजार रुपए फीस ली जा रही है। इसे बढ़ाकर 10 हजार किया गया है।

पेरेंट्स ने कहा कि स्कूल एकेडमिक स्टैंडर्ड में काफी पीछे है। टेस्ट सिस्टम, कम्युनिकेशन स्किल्ज और नोटबुक चेकिंग की एक्युरेसी भी रुटीन में गिरती जा रही है। उन्होंने कहा कि टेस्ट सिस्टम को ज्यादा पेरेंट्स को क्लियर होना चाहिए। इसमें पेरेंट्स की भागीदारी बढ़ानी चाहिए। यही नहीं इंफ्रास्ट्रक्चर लेवल पर स्कूल में ज्यादा सुविधा नहीं हैं। स्पोर्ट्स सुविधाएं ठीक नहीं हैं। बाथरूम भी गंदे हैं। स्कूल मैनेजमेंट को इन समस्याआें की ओर ध्यान देना चािहए।

शिवालिक पब्लिक स्कूल में फीस बढ़ाने पर मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी करते पेरेंट्स।

5 फीसदी ही फीस बढ़ाएं

^जोपुराने स्टूडेंट्स 5 हजार एडमिशन फीस देकर यहां पढ़ रहे हैं, उनकी फीस 2 हजार रुपए बढ़ाई गई है। नई एडमिशन फीस 7 की बजाए 10 हजार कर दी है। इस वजह से पेरेंट्स ने फीस वापस लेने की डिमांड रखी है। फीस वापस नहीं होती तो पेरेंट्स आंदोलन करेंगे। पेरेंट्स का कहना है कि वो हर साल अगर फीस बढ़ाना भी चाहते हैं तो 5 फीसदी बढ़ाई जाए। एकदम से 40 फीसदी नहीं।

5 साल बाद बढ़ाई फीस: प्रिंसिपल

^प्रिंसिपलसिम्मी गिल ने कहा कि पिछले 6 साल से फीस में बढ़ोतरी नहीं हुई है। पांच साल बाद नॉमिनल फीस बढ़ाई है। यह बढ़ोतरी सालाना है। अगर 5 साल में एक बार फीस बढ़ा दी, तो गलत क्या है। यही स्कूल भाई-बहन के पढ़ने पर 50 फीसदी कंसेशन देता है। स्कूल में स्मार्ट बोर्ड, स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर लैब समेत दूसरी सुविधाएं भी हैं।