- Hindi News
- हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने वालों को करना होगा दो महीने का और इंतजार
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने वालों को करना होगा दो महीने का और इंतजार
हाई सिक्योरिटीनंबर प्लेट लगवाने के लिए ऑनलाइन फीस भर चुके लोगों को अभी दो महीने और वेट करना होगा। इस काम को दोबारा शुरू करने के लिए ट्रांसपोर्ट महकमे ने किसी भी कंपनी से कॉन्ट्रैक्ट नहीं किया है। अभी तक कोई टेंडर जारी हुआ है। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का काम पिछले एक महीने से बंद है। काम बंद होने से उनको ज्यादा परेशानी हो रही है जिन्होंने नंबर प्लेट लगाने के लिए ऑनलाइन फीस भरी थी।
ट्रांसपोर्ट महकमे ने एग्रो इम्पैक्स कंपनी को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का जिम्मा सौंपा था। कंपनी के खिलाफ डिपार्टमेंट को कई शिकायत मिलीं। संबंधित कंपनी ने पंजाब में लगाए अपने काउंटरों पर भी लोगों को कोई सुविधा नहीं दी। जिसके चलते महकमे ने पिछले महीने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने वाली कंपनी का टेंडर रद्द कर दिया था। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर अश्वनी कुमार ने बताया कि प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू करने के लिए अब तक कोई टेंडर जारी नहीं हुआ है। जिसके चलते यह प्रोजेक्ट दोबारा शुरू नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि अगले महीने तक इस प्रोजेक्ट के टेंडर जारी कर दिए जाएं। जिसके बाद नंबर प्लेट लगाने का काम शुरू होगा।