- Hindi News
- पटियाला मेरे लिए हमेशा ही लकी रहा है: युवी
पटियाला मेरे लिए हमेशा ही लकी रहा है: युवी
पटियालामेरेलिए हमेशा ही लकी रहा है। यहां जब भी खेला हूं तो बड़ा स्कोर बनाया है। इसी स्टेडियम से मेरा करियर शुरू हुआ था। यहां अंडर-16 से खेलना शुरू किया था। आज यहां तक पहुंचा हूं।
यह बात बुधवार को स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह ने कही। ध्रुव पांडव स्टेडियम में रणजी मैच खेलने पहुंचे युवी ने भास्कर से बातचीत मेें शाही शहर से जुड़ी यादें ताजा की। यहां आकर खेलने में एक अलग नयापन लगता है। जब भी खेलता हूं तो पूरा मजा लेकर खेलता हूं। हरियाणा के खिलाफ मैच में बढ़िया स्कोर हो गया है, अब अच्छा लग रहा है। पंजाब टीम के युवा क्रिकेटर्स के साथ खेलते हुए सीखते हैं, के जवाब में युवी ने कहा, बिल्कुल। नए लड़के बहुत अच्छा खेलते हैं, जब कभी कुछ भी नया इनके खेल में दिखता है, तो उसे सीखने की कोशिश करता हूं।
मैच जीतने के बाद प्रशंसक को ऑटोग्राफ देते मैन ऑफ मैच युवराज सिंह।
अफसरों ने कहा, मीडिया से सशर्त बात करूंगा
रणजीट्राफी मैच में हरियाणा पर जीत के बाद जब युवी को मीडिया से मैसेज पहुंचाया गया कि वो उनसे बात करना चाहते हैं तो उन्होंने एमपी पांडव और संबंधित अधिकारियों से कहा कि वो मीडिया से सशर्त बात करेंगे। मीडिया को वर्ल्ड कप पर कोई सवाल नहीं करना होगा। मैच से संबंधित जो सवाल पूछेंगे, उसका जवाब दूंगा। इसके बाद युवी ड्रेसिंग रूम से बाहर आए और बात की। पिछले हफ्ते वर्ल्ड कप के लिए संभावित 30 खिलाड़ियों में युवराज और हरभजन का नाम नहीं है। रणजी मैच से करीब दो दिन पहले हुई घोषणा के बाद से भज्जी बीमार हो गए है। उन्होंने रणजी में पंजाब की कप्तानी नहीं की।
मैच के दौरान युवराज की हौसला अफजाई करते शाही शहर के लोग।
स्टेडियम के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये अच्छे लेवल का बना है। जूनियर्स और पंजाब टीम के खिलाड़ियों को अपने अनुभव से टिप्स देने की बात पर उन्होंने कहा कि क्रिकेट में अब तक जो सीखा है, उसका फायदा अगर यंग क्रिकेटर्स को मिले तो वो पीछे नहीं हटेंगे। जब भी क्रिकेट को जरूरत होगी, वो मौजूद हैं। पटियाला में बडिंग क्रिकेटर्स की बात पर उन्होंने कहा कि संदीप शर्मा सैंडी अच्छा खेल रहा है। जितने भी टीम में खेल रहे हैं, चाहे सरबजीत लाड्डा है, गोलू, मनदीप, जीवनजोत सभी बहुत पोटेंशियल रखते हैं इंडियन टीम में आने को। ये सभी खिलाड़ी इंडियन टीम का हिस्सा जरूर बनेंगे।
जूनियर्स को जब भी जरूरत होगी, मौ