पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी आईटीआई (वूमन) में इंस्पेक्शन, तीन गैरहाजिर

सरकारी आईटीआई (वूमन) में इंस्पेक्शन, तीन गैरहाजिर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारीआईटीआई(वूमन) में बुधवार काे टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट की टीम ने इंस्पेक्शन की। टीम सुबह 9 बजे ही आईटीआई पहुंच गई थी। टीम को देखकर स्टाफ हैरान रह गया। टीम को आईटीआई से तीन स्टाफ मेंबर ड्यूटी से गायब मिले। इंस्पेक्शन करने वाली टीम के मेंबर ने छापे के बारे में टिप्पणी से इनकार कर दिया। उसने का कि वह अपनी रिपोर्ट अफसरों को सौंपेंगे।

इंस्पेक्शन टीम बुधवार सुबह सीधे प्रिंसिपल दफ्तर पहुंची। यहां से ऑफिस सुपरिटेंडेट को साथ लेकर टीम मेंबरों ने आईटीआई के हर क्लास का दौरा किया। टीम मेंबरों ने स्टूडेंट्स से बातचीत कर उनकी परेशानियों को पूछा।

इंस्पेक्शन टीम के मेंबरों ने स्टूडेंट्स से कहा कि अगर उनको कोर्स करने के दौरान किसी टीचर्स या फिर आईटीआई स्टाफ से परेशानी है तो वह खुलकर बोल सकता है। टीम मेंबर ने बताया यह रूटीन चेकिंग है जो हर 6 महीने बाद होती है। टीम ने बताया कि मंगलवार को राजपुरा आईटीआई की चेकिंग की गई थी। छोटी बारादरी स्थित वूमन आईटीआई की चेकिंग 6 महीने पहले यहां चेकिंग की गई थी।

पटियाला में बुधवार को छोटी बारादरी स्थित वूमन आईटीआई की चेकिंग के दौरान स्टाफ से बात करते टीम के मेंबर। उन्होंने इसे रूटीन चेकिंग बताया।