- Hindi News
- वोट बैंक बढ़ाने के लिए पटियाला इंडस्ट्री विंग के बनाए दो प्रधान
वोट बैंक बढ़ाने के लिए पटियाला इंडस्ट्री विंग के बनाए दो प्रधान
शिरोमणिअकालीदल ने वोट बैंक बढ़ाने के चक्कर में पटियाला इंडस्ट्री विंग (शिअद) के जिला प्रधान की सीट पर दो लोगों को नियुक्त कर दिया है। 6 दिसंबर को निर्मल सिंह को चीफ पार्लियामेंट सेक्रेटरी एनके शर्मा ने जिला प्रधान बनाते हुए उन्हें सम्मानित कर दिया था। आठ दिसंबर को गुरविंदर सिंह शक्तिमान को इंडस्ट्री विंग के पंजाब प्रधान सतीश कुमार ढांडा ने जिला प्रधानगी सौंपी थी।
एक ही सीट पर दो लोगों के कारण अब शिअद मेंबर असमंजस में है कि असल में उनका प्रधान कौन है। निर्मल सिंह को प्रधान बनाने के लिए जिले के सीनियर मेंबरों ने काफी जोर आजमाइश की थी कि इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का वोट बैंक अपने खाते में डाल सकें। गुरविंदर सिंह शक्तिमान शिअद इंडस्ट्री विंग के प्रधान रह चुके हैं। इस बार भी उनकी दावेदारी मजबूत थी। पार्टी शक्तिमान की सीट पर निर्मल सिंह को नियुक्त कर नया मौका देना चाहती है।
मामलाहल कर रहे हैं: सीपीएसएनके शर्मा ने कहा कि यह मामला उनकी जानकारी में चुका है। दोनों ही प्रधान अन्य मेंबरों के साथ मीटिंग कर इस समस्या का हल कर रहे हैं। प्रधानगी की सीट एक ही मेंबर को सौंपी जाएगी।
अपॉइंटमेंट लेटर प्रधान ने दिया: शक्तिमान
इंजी.गुरविंदर सिंह शक्तिमान ने कहा कि उनकी नियुक्ति पंजाब प्रधान सतीश कुमार ढांडा ने की है और अपॉइंटमेंट लेटर जारी किया है। निर्मल सिंह के बारे में पता चला था कि उन्हें ट्रेडर विंग का प्रधान हैं। वह खुद इंडस्ट्री विंग के प्रधान बने हैं। बाकी पंजाब प्रधान से बात कर सकते हैं।
अजीबहालात बना दिए हैं: निर्मल सिंह
नवनियुक्तजिला प्रधान निर्मल सिंह ने कहा कि उन्हें सर्किट हाउस में सीपीएस एनके शर्मा ने प्रधान नियुक्त करते हुए सम्मानित किया था। एक ही सीट पर दो लोगों को लगाना, यह बात अजीब है। अब तो स्थिति क्लियर होने के बाद ही मैं बधाई कबूल करूंगा, तब तक कुछ नहीं।
}शिअद ने 6 दिसंबर को निर्मल और 8 को शक्तिमान को बनाया विंग प्रधान