पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना यलो लाइन, वन वे ट्रैफिक फेल

बिना यलो लाइन, वन-वे ट्रैफिक फेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(पटियाला में बुधवार को धर्मपुरा बाजार में वन-वे ट्रैफिक होने के बावजूद दोनों तरफ से गुजरते वाहन।)
पटियाला। शहर में ट्रैफिक सिस्टम सुधारने के लिए डीसी ने आदेश दिया है। उसके बाद भी निगम ने कार्रवाई शुरू नहीं की है। ट्रैफिक महकमे ने सिस्टम सुधारने के लिए कई बाजारों को वन-वे कर दिया था। पर बाजार में यलो लाइन होने से ट्रैफिक की योजना कारगर साबित नहीं हो रही है। जिन बाजारों में ट्रैफिक को वन-वे किया गया है, वहां अवैध तौर पर रेहड़ियां फड़ियां लगी हैं। 12 नवम्बर को डीसी वरुण रूजम ने ट्रैफिक सुरक्षा के लिए बुलाई मीटिंग में आदेश दिए थे कि शहर में फीकी जेब्रा क्रासिंग यलो लाइन पर पेंट किया जाए। रोड किनारे ट्रैफिक जागरूकता के बोर्ड लगाए जाएं। लीला भवन से अमर अस्पताल तक यलो लाइन लगाई जाए। डीसी के आदेश की अनदेखी के बारे में जब भास्कर ने निगम कमिश्‍नर इंदू मल्होत्रा से पूछा तो उन्होंने माना कि ट्रैफिक पुलिस का भेजा लेटर निगम को मिल गया है। अब इसके मुताबिक कार्रवाई होगी।
इन बाजारों में किया वन-वे: ट्रैफिक डिपार्टमेंट ने अदालत बाजार, धर्मपुरा बाजार, लाहौरी गेट, भूपिंदरा रोड को वन-वे कर दिया है। भूपिंदरा रोड डीएवी स्कूल के बाहर वन वे तो सही चल रहा है। अदालत बाजार, धर्मपुरा बाजार लाहौरी गेट में यलो लाइन होने रेहड़ी फड़ियां लगने से यहां पर वन के बावजूद जाम की स्थिति रहती है।
सीधी बात
इंदूमल्होत्रा, कमिश्नर नगर निगम, पटियाला।


कमिश्नर को डीसी के आदेश का पता नहीं
भास्कर:ट्रैफिकडिपार्टमेंट सिस्टम ठीक करने के लिए वन-वे की योजना बना रहा है। इसमें निगम का कोई रोल नहीं दिख रहा है।
कमिश्नर:निगमहर दो दिन बाद दुकानों के बाहर रखे सामान को उठा रहा है। जहां तक रेहड़ी फड़ियां लगाने का मामला है, आगे उनको भी उठवाएंगे।
भास्कर:बातदुकान के बाहर रखे सामान की नहीं, बल्कि जहां पर वन-वे ट्रैफिक किया जा रहा है वहां पर यलो लाइन लगाने की हो रही है।
कमिश्नर:ट्रैफिकडिपार्टमेंट से लेटर मिला, जिसमें सड़कों पर यलो लाइन, जेब्रा क्रासिंग होर्डिंग लगाने को कहा है।
भास्कर:कबतक यलो लाइन जेब्रा क्रासिंग का काम पूरा होगा।
कमिश्नर:एक्सईएनगुरप्रीत सिंह वालिया को नोडल आफिसर बनाया है, उन्हें सारा पता होगा।
भास्कर:डीसीसाहब ने लीला भवन से अमर अस्पताल वाली रोड पर यलो लाइन लगाने का आदेश दिया था।
कमिश्नर:इसबारे में मुझे नहीं पता, चेक कर लूंगी।

पीडब्ल्यूडी ने इस्टीमेट कुछ दिन पहले सबमिट किया
डीसी वरुण रूजम ने कहा कि यलो लाइन के बाबत पीडब्ल्यूडी ने एक इस्टीमेट कुछ दिन पहले सबमिट किया है। इस पर काम चल रहा है। कोशिश है कि नगर निगम से फंड रिलीज करवाकर काम करवाएं। यदि निगम फंड देने में असमर्थता जाहिर करेगा तो अन्य इंतजाम करेंगे। बस कुछ दिन के इंतजार के बाद जल्द ही काम शुरू करवा देंगे।
वस्था में सुधार के लिए भेजे गए चार रिमांइडर, उसके बाद निगम कमिश्नर को मिला
ट्रैफिक महकमे ने अदालत बाजार, धर्मपुरा बाजार, लाहौरी गेट भूपिंदरा रोड को किया वन-वे
डीसी के आदेश के बावजूद भी निगम ने शुरू नहीं किया बाजार में यलो लाइन होर्डिंग लगाने का काम ।
यलो लाइन लगाने में काफी खर्च होता है : ट्रैफिक महकमे के डीएसपी अजिंदर सिंह ने बताया कि ट्रैफिक को वन-वे तो कर दिया गया है। शहर के बाजारों में यलो लाइन होर्डिंग लगाने पर काफी खर्च होता है, उसकी जिम्मेदारी नगर निगम पीडब्ल्यूडी को सौंपी गई है।