पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हांगकांग से ला रहे थे 3 किलो सोना, 3 गिरफ्तार

हांगकांग से ला रहे थे 3 किलो सोना, 3 गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला/राजपुरा। हांगकांगसे तीन किलो सोना ला रहे तीन लोगों को थाना शंभू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला भी है। अंबाला-राजपुरा टी प्वाइंट पर गांव बपरौर के पास पुलिस ने वोल्वो बस की स्पेशल चेकिंग की थी। जिसमें फिरोजपुर के गांव जल्लेवाल के बलविंदर सिंह, उसकी प|ी रणधीर कौर और अमृतसर के अमरजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से सोने की जो सोने की शील्ड मिली थी, उसका कुल वजन तीन किलो है। आरोपी मकाऊ से सोना खरीदकर ला रहे थे।

आरोपियों ने सोने पर मैग्नेट टेप लपेटा था और उसे वाया एयर रूट इंडिया लाए थे। सोने को अमृतसर में बेचना था। एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि सोने की कीमत 79.35 लाख रुपए के करीब है। एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट के सेल टैक्स विंग को सौंप दिया है। ईटीओ मुनीष शर्मा पड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने 40.54 लाख रुपए जुर्माना लगाया है। जुर्माना भरने के बाद ही आरोपी सोने को ले जा सकेंगे। यदि जुर्माना अदा नहीं किया तो सोना कब्जे में लेकर नीलाम किया जा सकता है।