पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने दिनभर की छापेमारी, आरोपियों का सुराग नहीं

पुलिस ने दिनभर की छापेमारी, आरोपियों का सुराग नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला|महिंद्रा काॅलेजमें स्टैंड पर फायरिंग करके लखविंदर सिंह को जख्मी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके घर पर छापे मारे। दिन भर चली कार्रवाई के बाद भी पुलिस के हत्थे कोई आरोपी नहीं चढ़ा। अब पुलिस गुप्त सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तारी करेगी, क्योंकि कुछ आरोपी दूसरे काॅलेजों के हैं।

सोमवार को लखविंदर सिंह महिंद्रा काॅलेज में भाई को छोड़ने गया था। वहां उसके भाई के साथ कुछ लोगों ने हाथापाई की और बचाव करने गए लखविंदर पर गोली चला दी थी। पुलिस ने आरोपी गगन गिल प्रधान पीपीएसओ, संदीप समराओ \\\" निवासी शेरमाजरा, रंजीत निवासी निजामनीवाला, परमिंदर सिंह निवासी सनोर, लाडी भुनरहेड़ी, अमृत संधू 10 अनजान लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

महिंद्रा कॉलेज में फायरिंग का मामला