मेरी अपील
सीमा मलिक, डायरेक्टर, न्यू दिल्ली अकादमी।
पटियाला। रूल्ससबके लिए एक सार होने चाहिए। जब हादसा होता है किसी किसी अपने के चोट लगती है। इसलिए जरूरी है कि हम सब मिलकर ट्रैफिक नियम का पालन करें। अगर सब ट्रैफिक नियम का पालन करेंगे तो हादसे कम होंगे। ट्रैफिक पुलिस को चाहिए कि शहर के मुख्य चौक पर ट्रैफिक नियमों का बोर्ड लगाए। जिससे ज्यादा से ज्यादा जनता को ट्रैफिक नियम की जानकारी हो। जब किसी व्यक्ति का लाइसेंस बनाया जाता है तो उसका ट्रैफिक नियम संबंधी टेस्ट होना चाहिए।