किडनैप करने के बाद प्रदीप को मारा था
पटियाला। अर्बनइस्टेट फेज दो के प्रदीप कुमार को आरोपियों ने पहले किडनैप किया था। बाद में बड़ी नदी पर ले जाकर मार दिया था। मारने के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार पुलिस ने जब्त कर लिया है। एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने बुधवार को प्रेस काॅन्फ्रेंस में बताया कि अवैध संबंधों के कारण प्रदीप की प|ी कंचन कनौजिया ने प्रेमी मनी कुमार के साथ मिलकर कत्ल किया था। मनी ने इसमें विक्की कुमार गिल राकेश कुमार की मदद ली थी। कंचन ने इसके लिए मनी को बीस हजार रुपए दिए थे।
ऐसेखुला था कत्ल का रहस्य
प्रदीपका जीजा 6 दिसंबर की रात उसके घर फेज दो अर्बन इस्टेट स्थित उसके मकान में गया था, जहां पर उसने मनी कंचन को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। गुमशुदा होने की कंप्लेंट के बाद जहां पूरा परिवार प्रदीप की तलाश में था, वहीं प|ी का इस तरह रंगरलियां मनाना शक के घेरे में गया। प्रदीप के जीजा ने जब अपने ससुर छोटे लाल से बात की तो शक गहरा गया।
प्रदीप, जिसका कत्ल हुआ।