\"पार्टी में बनता सम्मान मिलेगा\'
नाभा। भाजपाके मेंबरशिप मुहिम के तहत मंगलवार को परिवार समेत संतोष बांसल, राजेश बांसल बब्बू, अमन गुप्ता प्रधान गोशाला नाभा, ओम प्रकाश ठेकेदार सामजिक कार्यकर्ता, किरण शर्मा, बिहारी लाल दलित नेता, साबका कौंसलर रवि और पवन कुमार उर्फ क्रांति जुड़े। पार्टी से जुड़ने पर उन्हें सिरोपा डाल कर सम्मानित किया गया।
स्टेज संचालन की कार्रवाई जरनल सेक्रेटरी जिला पटियाला विनोद कालड़ा ने निभाई। सेक्रेटरी पंजाब भाजपा गुरतेज सिंह ढिल्लों और जिला प्रधान भाजपा श्री शामलाल गर्ग ने कहा कि पार्टी में सभी को बनता सम्मान दिया जाएगा। यहां भूषण बांसल, विशाल शर्मा जिला स्पोर्ट्स सैल पटियाला, सुरिंदर गर्ग, अशोक जिंदल, प्रेम बांसल, पूनम डुडेजा, राम वल्लभ सिंगला, प्रमोद जिंदल, रमेश कुमार, राकेश डुडेजा, सुचित्रा जैन, नाभा मंडल प्रधान एडवोकेट योगेश खत्री, भादसों मंडल प्रधान भाजपा अमित जिंदल, देहाती प्रधान नरिंदर गुरदित्तपुरा, नवदीप बावा युवा मोर्चा प्रधान, पलिंदर पाल डायमंड, अतुल बांसल, रोबिन जिंदल, सोनू सिंगला, सुनीता मट्टू, समाना से प्रदीप शर्मा, विक्की, रॉकी अन्य मौजूद रहे।
भाजपा में शामिल हुए नए वर्करों के साथ पार्टी के ओहदेदार।