- Hindi News
- लंबे समय से एबसेंट 12 टीचर्स, 6 डॉक्टर डिसमिस
लंबे समय से एबसेंट 12 टीचर्स, 6 डॉक्टर डिसमिस
भास्कर न्यूज | जालंधर/पटियाला
सरकारीस्कूलों में लंबे समय से गैरहाजिर 12 टीचर्ज एजुकेशन डिपार्टमेंट ने टर्मिनेट कर दिए हैं। डिपार्टमेंट ने कारण बताओ नोटिस भी दिए थे लेकिन किसी ने भी जवाब नहीं दिया।
डायरेक्टर शिक्षा विभाग सेकेंडरी पंजाब कमल गर्ग ने तत्काल प्रभाव से इनकी सेवाएं खत्म करने के निर्देश दिए। उधर सेहत िवभाग ने लंबे समय से गैर हाजिर 6 वेटनरी डॉक्टर डिसमिस कर दिए हैं।
ये टीचर्स बाहर किए : }सरकारीसेकेंडरी स्कूल नूरमहल जालंधर की मनजीत कौर (एसएस) 24 अक्टूबर, 2007 से गैरहाजिर। } सरकारी हाई स्कूल काला बाहियां जालंधर की बबीता रानी (हिंदी) 26 नवंबर, 2007 से गैरहाजिर। } सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल नगर जालंधर की (एसएस) तरनप्रीत कौर 19 जुलाई 2008 से गैरहाजिर। } सरकारी सेकेंडरी स्कूल शम्मीपुर जालंधर की नवजोत पसरीचा (एसएस) 11 अक्टूबर, 2009 से गैर हाजिर। } सरकारी माॅडल स्कूल राज गढ़ बरनाला की सविता (साइंस) 28 मई, 2011 से गैरहाजिर। } सरकारी हाई स्कूल औजला कपूरथला की रमनदीप कौर (एसएस) दो फरवरी, 2005 से गैर हाजिर। } सरकारी सेकेंडरी स्कूल ब्लेटर खानपुर जिला कपूरथला की रेनू बाला (लेक्चरर अंग्रेजी) 19 जनवरी, 2013 से गैर हाजिर। } सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सैदोवाल कपूरथला की किरनजीत बावा (पंजाबी) 6 मार्च 2009 से गैरहाजिर। } सरकारी सेकेंडरी स्कूल हिआला नवांशहर की प्रवीन हांडा (लेक्चरर हिस्ट्री) 12 फरवरी, 2013 से गैरहाजिर। } सरकारी सेकेंडरी स्कूल बकापुर नवांशहर के कश्मीर सिंह (गणित) 17 मार्च, 2006 से गैरहाजिर। } सरकारी सेकेंडरी स्कूल ठीकरीवाल बरनाला के बीरबल सिंह तीन अक्टूबर, 2013 से गैरहाजिर। } सरकारी हाई स्कूल धूरकोट बरनाला की बलजीत कौर 16 दिसंबर, 2013 से गैरहाजिर।
औरये डॉक्टर्स : डाॅक्टरनीरज शर्मा सनौर अस्पताल, बरास सिविल वेटनरी अस्पताल के डाॅ. गुरप्रीत सिंह बाठ, संगरूर के वेटरनरी पॉलीक्लिनिक के डाॅ. पुष्पिंदर सिंह, कत्थुनंगल के वेटरनरी सिविल अस्पताल के डाॅ. रविंदरपाल सिंह, मंडी गोबिंदगढ़ के वेटरनरी सिविल अस्पताल के डाॅ. हरभजन सिंह ढूडिके माेगा के वेटरनरी सिविल अस्पताल के डाॅ. बलजीत सिंह।
राज्य भर के ये टीचर्स और डॉक्टर्स सालों से ड्यूटी पर नहीं रहे थे