हरियाणा पर पंजाब ने दर्ज की विशाल जीत
रणजीट्रॉफी ग्रुप-बी के लीग मैच में पंजाब ने हरियाणा को 120 रन से हराकर जीत से आगाज किया है। ध्रुव पांडव स्टेडियम पर खेले गए मैच में पंजाब ने अपनी दूसरी पारी 6/330 रन पर घोषित कर मेहमान टीम को 321 रन का लक्ष्य दिया था। इसका पीछा करते हुए हरियाणा की टीम सिर्फ 200 रन के कुल योग पर ही सिमट गई। इस जीत के साथ पंजाब ने अपने खाते में 6 अंक डाले जबकि हरियाणा का खाता नहीं खुल सका। इस जीत के हीरो रहे युवराज सिंह जिनके शतक की बदौलत पंजाब ने मजबूत स्कोर खड़ा किया था।
इससे पहले बुधवार को हरियाणा ने 3/26 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभी टीम के खाते में दो ही रन जुड़े थे तभी टीम का चौथा विकेट भी गिर गया। सचिन राणा ने एक छोर संभाला और 86 रन की पारी खेली लेकिन दूसरे छोर से पटियालवी स्पिनरों ने विकेट गिराने का क्रम जारी रखा। राजविंदर गोलू और सर्बजीत लाड्डा ने 3-3 विकेट झटक कर हरियाणा को हार के लिए मजबूर कर दिया। अंतिम समय में जोगिंदर शर्मा ने 36 रन जरूर मारे लेकिन इससे वे सिर्फ हार के अंतर को ही कम कर सके। मेहमान टीम पंजाबी के गेंदबाजों के आगे पूरी तरह से लाचार दिखी और उन्होंने 200 रन पर अपने सभी विकेट गंवा दिए।
पटियालाके गेंदबाज छा गए: मैचमें दूसरी पारी को धराशाई करने का पूरा क्रेडिट पटियाला के गेंदबाजों को गया। पटियाला के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने हरियाणा को तीसरे दिन तीन झटके देखर बैकफुट पर धकेल दिया था। इसके बाद बाकी कसर राजविंदर गोलू और सर्बजीत लाड्डा ने पूरी कर दी। दोनों ने चौथे दिन दोनों फिरकी गेंदबाजों ने 3-3 विकेट लेकर मेहमान टीम को समेट दिया। इसके अलावा एक विकेट सिद्धार्थ कौल को मिला।
पीसीए सचिव एमपी. पांडव से अवॉर्ड लेते युवी
नई दिल्ली। रणजीट्रॉफी ग्रुप-सी के पहले लीग मैच में हिमाचल प्रदेश ने सर्विसेज को एकतरफा अंदाज में पारी और 29 रन से हरा दिया। जीत से हिमाचल को 6 अंक मिले। हिमाचल ने सर्विसेज को पहली पारी में 226 रन पर समेट कर खुद 479 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इस प्रकार मेजबान टीम को 254 रन का लक्ष्य मिला जिसका पीछा करते हुए मेजबान टीम 224 रन पर ही सिमट गई। हिमाचल प्रदेश की ओर से रिषी धवन सबसे कामयाब गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 बल्लेबाजों को चलता किया। उनके अलावा कप्तान बिपुल शर्मा ने तीन और विक्रमजीत सिंह मलिक ने दो विकेट झटके।