पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमृतसर, जालंधर और पटियाला में स्वाइन फ्लू से मौत

अमृतसर, जालंधर और पटियाला में स्वाइन फ्लू से मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर/जालंधर/पटियाला| स्वाइनफ्लू के कारण पंजाब में मरने वालों की तादाद लगातार बढ़ रही है। शनिवार को अमृतसर, जालंधर और पटियाला में एक-एक मरीज की मौत से सूबे में स्वाइन फ्लू से जान गंवाने वालों की तादाद 13 हो गई है। अमृतसर में 4 फरवरी को भर्ती कराए गए कोट बाबा दीप सिंह के परमजीत सिंह ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। वहीं, गुरदासपुर की मरीज राजवंत कौर को वेंटीलेटर पर रखा गया है। जालंधर में 24 जनवरी से बीमार किशनपुरा के अजय कुमार की शनिवार को मौत हो गई। वहीं, पटियाला में स्वाइन फ्लू के मरीज 43 साल के बलकार सिंह की भी मौत हो गई।