पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाराेह में थी ड्यूटी, खिलाड़ी नहीं पहुंची तो कोच ने बाल पकड़ दीवार पर मारा सिर

समाराेह में थी ड्यूटी, खिलाड़ी नहीं पहुंची तो कोच ने बाल पकड़ दीवार पर मारा सिर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गतकाचैंपियनशिप के समापन समारोह में इनाम देने के दौरान लगी ड्यूटी में एक खिलाड़ी पहुंच नहीं पाई तो वॉलीबॉल कोच ने उसे उसके हॉस्टल रूम में जाकर खूब पिटाई की। हॉस्टल के रूम में ताइक्वांडो खिलाड़ी रविता को पंजाबी यूनिवर्सिटी की वॉलीबॉल कोच रचना ने पहले थप्पड़ जड़े और फिर उसका सिर पकड़कर दीवार पर दे मारा। इस दौरान रविता की रूम मेट्स ने छुड़ाने की कोशिश भी की। जब मामला बहुत बढ़ गया तो

यूनिवर्सिटी प्रशासन और खेल महकमे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। रोती हुई रविता ने बताया कि मैडम ने उसे पीटा है, उसका सिर दीवार पर दे मारा। मैं लेट हो गई थी। मैंने सॉरी भी बोला था। जब मौके पर मीडिया वालों ने रविता से बात करनी चाही तो कोच ने सिक्योरिटी वालों को कहा कि इन्हें बात करने दें। इस दौरान पुलिस को फोन भी कर दिया गया और एसएचओ पुनीत सिंह भी मौके पर पहुंचे, पर कोई शिकायत दर्ज होने की सूरत में वो वहां से चले गए। उन्होंने कहा कि थप्पड़ वगैरह मारने का मामला है, इस पर कोई केस नहीं बनता है। पीयू अथॉरिटी खुद देख लेगी। वहीं, पीयू अफसरों द्वारा रविता को बंद कमरे में कुछ ऐसा समझाया कि उसने फिर बोलने से इनकार कर दिया।

ऐसी कोई बड़ी बात नहीं हुई | जिसेइश्यू बनाया जा रहा है। रविता विक्ट्री सेरेमनी की फेयरी गर्ल्स में थी। दो लड़कियां गई थीं, बस वही नहीं थी। इस पर कोच हॉस्टल चली गई और उसे डांट दिया। अगर घर में भी कोई बच्चा शरारत करे तो पेरेंट्स डांटते हैं। फिर कोच खिलाड़ी को क्यों नहीं डांट सकते। {डॉ.राजकुमार शर्मा, डाॅयरेक्टरस्पोर्ट्स

समारोह में मेडल वगैरह चीफ गेस्ट को पकड़ाने के लिए ड्यूटी लगाई जाती है। रविता के पहुंचने पर वॉलीबॉल कोच ने हॉस्टल में उसे पीटा। लड़कियों ने बताया कि हमारे सामने उसे थप्पड़ जड़े और दीवार पर सिर मारा। इसके बाद सारे स्टूडेंट्स इकट्ठे हो गए। छुड़ाने की कोशिश भी की गई। इसके बाद डिप्टी डायरेक्टर उसे कार में लेकर चली गई।

मामले को दबाने की कोशिश

खबरें और भी हैं...